Fuel Rates: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल का रेट
नई दिल्ली, 06 मार्च। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में जबरदस्त उछाल आया हुआ है। वहां पर कच्चे तेल का भाव 111.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं भारत में घरेलू तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नवंबर 2021 से तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ईधन के दामों से वैट चार्ज को कम किया था
गौरतलब है कि पिछले साल 4 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को हटाया था उसके बाद से राज्य सरकारों ने भी ईधन के दामों से वैट चार्ज को कम किया था, जिसके बाद तेल के दामों में कमी आई थी लेकिन आज भी कई राज्यों में एक लीटर पेट्रोल का दाम 100 रु प्रति लीटर से ज्यादा है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications