CNG Price: बजट से पहले इस राज्य में सस्ती हुई CNG लेकिन बढ़ गए ATF के दाम
सीएनजी का रेट 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ हैं जिसके बाद अब मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

CNG Price Down: आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करने जा रही है, पूरे देश की निगाहें इस बजट पर लगी हुई हैं तो वहीं बजट से पहले महाराष्ट्रवासियों को राहत भरी खबर मिली है क्योंकि महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत को कम कर दिया है, जिसे आम आदमी खुश हुआ है तो वहीं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत बढ़ा दी है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद अब हवाई यात्रा पर इसका असर पड़ेगा और वो महंगी हो सकती है।
सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम
सीएनजी का रेट 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ हैं जिसके बाद अब मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि इससे पहले इसका दाम 89.5 रुपये प्रति किलोग्राम था। नई कीमतें 31 जनवरी की रात 12 बजे से लागू भी हो गई हैं।
क्या होती है सीएनजी?
आपको बता दें कि सीएनजी नेचुरल ज्वलनशील गैस है, जिसका प्रयोग गाड़ियों में किया जाता है। नेचुरल गैस की तरह सीएनजी भी मीथेन, ईथेन और प्रोपेन का कंपाउड है जो कि कलरलेस, स्मैल लेस और विषहीन होता है। महाराष्ट्र और दिल्ली में बहुतायत में सीएनजी वाली गाड़ियां चलती है इसलिए इसका रेट कम होना वाकई में काफी सुकून भरा है।
एटीएफ की ये हो गई कीमत
जबकि एटीएफ का प्रयोग विमानों के लिए होता है, दाम बढ़ने के बाद मुंबई में इसकी कीमत 107,084.11 रुपये किलो और दिल्ली में 1,12,356.77 रुपये प्रति किलो हो गया है।
नहीं बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 87.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि तेल कंपनियां देश में पेट्रोल-डीजल का रेट कम कर सकती हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं और आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
ये हैं चार महानगरों में आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
ये हैं चार महानगरों में आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
Budget 2023: भारत की बजट परंपरा से जुड़ी 10 अहम बातें
Recommended Video

-
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Air India की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट का बीच हवा में इंजन हुआ खराब, ‘PAN PAN’ कॉल ने बचाई 47 यात्रियों की जान -
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: चढ़ने के बाद फिर गिरे सोना-चांदी के भाव, मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: '4 लाख LPG कनेक्शन PNG में बदले', आपके शहर में क्या है सिलेंडर का रेट? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications