Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, Ladakh में कीमत पहुंची 100 के पार

नई दिल्ली, 14 जून। सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। आज डीजल के दामों में 30 से 31 पैसे का और पेट्रोल की कीमत में 28 से 29 पैसे का इजाफा हुआ है। मालूम हो कि शुक्रवार को पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ते दामों की वजह से डीजल की कीमत भी कई शहरों में 100 रु के पार पहुंच गई है। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 25वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.41 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 102.58 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 97.69 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 96.34 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 99.63 रुपये प्रति लीटर
  • भोपाल: 104.59 रुपये प्रति लीटर
  • लद्धाख: 101.95 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 93.35 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 103.03 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ : 92.73 रुपये प्रति लीटर
  • श्रीगंगानगर: 107.06 रुपये प्रति लीटर

Recommended Video

    Petrol-Disel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के Price, जानिए क्या है आज का भाव | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 87.28 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 94.70 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 91.92 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 90.12 रुपये प्रति लीटर
    • भोपाल: 95.91 रुपये प्रति लीटर
    • लद्धाख: 93.90 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 92.52 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 96.24 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: 86.92 रुपये प्रति लीटर
    • श्रीगंगानगर: 100.15 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

    रविवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस वक्त सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। आमदनी कम होने की वजह से खर्च बढ़ गया है। ऐसे में इस वक्त डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं क्योंकि सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि मैं इस बात को स्‍वीकार करता हूं कि तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन सरकार पर खर्चों का बोझ ज्यादा है, ऐसे में तेल के दाम अभी कम नहीं किए जा सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+