Fuel Prices 10th November: धनतेरस पर बदले पेट्रोल के दाम? जानिए रेट यहां

Petrol-Diesel Price 10th November: ग्लोबल मार्केट में लगातार कच्चे तेल के भावों में गिरावट देखी जा रही है और आज भारत में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है इसलिए अनुमान था कि शायद आज पेट्रोल-डीजल के भाव देश में कम होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

Fuel Prices 10th November

शुक्रवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि कुछ जगहों पर परिवर्तन देखा जा रहा है लेकिन ये चेंज बहुत मामूली है।

ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत में हुई गिरावट

आपको बता दें कि ब्रेंट क्रूड ऑयल कीमत 80.01 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड तेल 75.50 डॉलर प्रति बैरल हो गई है लेकिन इसके बाद भी देश में तेल के दाम ना तो घटे और नहीं बढ़े।

चारों महानगरों में तेल की कीमत स्थिर

हालांकि राहत की बात ये है कि आज भी देश के चारों महानगरों में तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है लेकिन कुछ जगहों में दामों में मामूली अंतर हुआ जैसे कि आज यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 14 पैसे और डीजल 13 पैसे घटा है, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.38 रुपये लीटर और डीजल 89.51 रुपये लीटर हो गया है।

भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट

  • गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
  • या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
  • इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
  • इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+