गूगल का नया कैंपेन, फ्री में मिलेगा होम मिनी स्मार्ट स्पीकर, जानें क्या करना होगा

यहां आपके एक्सपीरियंस ज़ोन में ले जाया जाएगा। इस एक्सपीरियंस ज़ोन को गूगल होम और होम मिनी के एक्सपीरियंस के लिए बनाया गया है

नई दिल्ली। गूगल एक नया कैंपेन लेकर आया है जिसके तहत आपको होम मिनी स्मार्ट स्पीकर या डोनट फ्री में मिल सकता है। अमेरिकन सर्च इंटरनेट कंपनी गूगल अपना डोनट कैंपेन भारत लेकर आई है। भारत में डोनट कैंपेन दिल्ली और मुंबई शहरों में शुरु किया गया है। इस कैंपेन में गूगल के स्टोर्स पर या तो यूजर्स को फ्री में डोनट दिया जाएगा या फिर 4,499 रुपये वाला गूगल होम स्मार्ट स्पीकर। हाल ही में गूगल ने भारत में अपना स्मार्ट स्पीकर गूगल होम और होम मिनी हाल ही में लॉन्च किया है।

कहां मिलेगा डोनट कैंपेन का फायदा?

कहां मिलेगा डोनट कैंपेन का फायदा?

मुंबई के घाटकोपर में स्थित आर सिटी मॉल और दिल्ली के सलेक्ट सिटी वॉक मॉल में गूगल के स्पेशल शॉप पर ग्राहक जाकर ये ऑफर पा सकते हैं। इस ऑफर में आपके लक का मामला है। आप होम स्पीकर मिनी या डोनट दोनों में से एक चीज पा सकते हैं।

क्या करना होगा?

क्या करना होगा?

सबसे पहले गूगल के इन स्पेशल शॉप पर जाएं।
यहां आपके एक्सपीरियंस ज़ोन में ले जाया जाएगा। इस एक्सपीरियंस ज़ोन को गूगल होम और होम मिनी के एक्सपीरियंस के लिए बनाया गया है।
यहां आप गूगल के वॉयस असिस्टेंट का डेमो लें। गूगल होम स्मार्ट स्पीकर का आनंद उठाए।
एक्सपीरियंस ज़ोन से बाहर काउंटर पर आएं। यहां एक बटन दी गई है जिसे दबाएं।
बटन दबाते ही काउंटर पर एक पैकेट आपके लिए आएगा। इस पैकेट में डोनट या गूगल होम मिनी स्पीकर दोनों में से एक चीज़ होगी।

 गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ाने की कोशिश

गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ाने की कोशिश

इस कैंपेन को कंपनी ने अमेरिका में गूगल होम के लॉन्च के वक्त शुरु किया था अब इसे भारत लाया गया है ताकि कंपनी गूगल होम की चर्चा भारत में बढ़ा सके। इस स्पीकर की बात करें तो गूगल होम मिनी में 802.11b/g/n/ac (2.4GHz/5Ghz) Wi-Fi dual-band कनेक्टिविटी है जहां दोनों ANDROID AUR iOS सपोर्ट के साथ आते हैं। होम स्पीकर में एक 2 इंच ड्राइवर और ड्यूल 2-इंच पैसिव रेडिऐटर्स हैं जो कई तरह के ऑडियो फॉरमेट भी सपोर्ट करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+