Cyrus Mistry Profile: नहीं रहे बिजनेस टाइकून साइरस मिस्त्री, कहलाते थे फैमिली मैन, खाने के थे शौकीन
Cyrus Mistry Profile: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक साइरस मिस्त्री महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पालघर के एसपी ने भी मिस्त्री के निधन की पुष्टि कर दी है।
Recommended Video

पूरा नाम साइरस पल्लोनजी मिस्त्री था
आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री का पूरा नाम साइरस पल्लोनजी मिस्त्री था, वो बिजनेस की दुनिया के बड़े चेहरों में से एक थे। 4 जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे साइरस भारतीय मूल के खरबपति पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे थे। पलोनजी ने एक आयरिश महिला से शादी की थी इसलिए साइरस आयरिश कहलाते थे।

लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर्स की डिग्री
उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एवं एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की थी और इसके बाद इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री लंदन विवि से ली थी। इन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से मास्टर्स किया था।
रोहिका छागला से हुई थी शादी
उनकी शादी साल 1992 में भारत को लोकप्रिय वकीलों में से एक इकबाल छागला की बेटी रोहिका छागला से हुई थी। इस शादी से साइरस को दो बेटे हैं।

फैमिली बिजनेस को नई उड़ान दी
साल 1991 में उन्होंने बतौर बिजनेसमैन अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पापा के स्थापित बिजनेस को आगे बढ़ाने का फैसला किया और उसमें वो काफी सफल भी रहे।
1994 में शापूरजी पलोनजी ग्रुप के निदेशक बने
साल 1994 में उन्हें शापूरजी पलोनजी ग्रुप का निदेशक बनाया गया था और इसके बाद उन्होंने देश में बहुत सारी अभूतपूर्व चीजें बनवाने में अपना अहम योगदान दिया, जिसमें Highest रिहायसी टॉवर जैसी चीजें शामिल हैं।

सुर्खियों में रहा था टाटा-मिस्त्री विवाद
आम तौर पर मीडिया से दूर रहने वाले साइरस साल 2012 से 2016 तक टाटा समूह के चेयरमैन थे लेकिन साल कुछ विवादों के चलते 2016 में मिस्त्री को पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद मिस्त्री कोर्ट पहुंच गए और उन्होंने अचानक पद से हटाए जाने के विरोध में टाटा संस और रतन टाटा के खिलाफ केस कर दिया था।
'Corporate Battle'
कोर्ट ने फैसला साइरस मिस्त्री के पक्ष में सुनाया था लेकिन कोर्ट के फैसले के खिलाफ टाटा ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए और वहां पर फैसला उनके पक्ष में आया, काफी दिनों तक ये मामला सुर्खियां बना रहा था।

कहलाते थे फैमिली मैन, खाने के थे शौकीन
साइरस को लोग फैमिली मैन कहा करते थे। वो अक्सर वक्त मिलते ही अपना पूरा समय अपने परिवार को देते थे। उनके करीबी उन्हें काफी हंसमुख, शांत और फूडी कहते थे।












Click it and Unblock the Notifications