ABG Shipyard बैंक फ्रॉड केस में CBI ने कंपनी के चेयरमैन ऋषि अग्रवाल से की पूछताछ
ABG Shipyard केस में CBI ने ऋषि अग्रवाल से की पूछताछ
नई दिल्ली। 22842 करोड़ रुपए के एबीजी शिपयार्ड बैंक फ्रॉड केस मामले में सीबीआई ने कंपनी के निदेशक ऋषि अग्रवाल से पूछताछ की है। आपको बता दें कि कंपनी के चेयरमैन और एमडी ऋषि अग्रवाल एस मामले में मुख्य़ आरोपी है। उनसे कई घंटे पूछताछ की गई है और कहा जा रहा है कि उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है।

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाला मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की हैं, हालांकि ये जानकारी नहीं मिली है कि उनसे ये पूछताछ कब की गई। आपको बता दें कि एसबीआई की ओर से 25 अगस्त 2020 को शिकायत की गई। इस शिकायत के आधार पर 7 फरवरी को एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया, जिसके बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लुकऑउट नोटिस जारी किया। इस मामले में कंपनी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतनाम मुथुस्वामी, निदेशक अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवतिया का नाम शामिल है।
शिकायत में बाद दर्ज की गई एफआईएर के फौरन बाद सीबीआई ने 12 फरवरी को कंपनी और मामले से जुड़े लोगों के 13 ठिकानों पर छापा मारा था। इस छापेमारी में सीबीआई के हाथ अहम दस्तावेज लगे हैं। सीबीआई के अलावा आज ED ने भी इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके पूर्व प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने 22 हजार 842 करोड़ रुपये से अधिक के बैंकों को धोखा देने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि सीबीआई ने आरोप लगाया है कि एबीजी शिपयार्ड के तत्कालीन प्रमोटरों ने 98 संबंधित कंपनियों को ऋण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications