Forbes Billionaire List: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप-10 लिस्ट में मुकेश अंबानी की फिर से एंट्री
Forbes Billionaire List: दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से शामिल हुए मुकेश अंबानी। फोर्ब्स ने जो लिस्ट जारी की है उसमे टॉप-10 में मुकेश अंबानी को जगह मिली है।

Forbes Billionaire List: उद्योगपति मुकेश अंबानी एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। फोर्ब्स ने वर्ष 2023 के दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट को जारी किया है, जिसमे मुकेश अंबानी की फिर से एंट्री हुई है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति की बात करें तो 83.4 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर थे। लेकिन अब उनकी रैंकिंग इस लिस्ट में काफी नीचे चली गई है।
पिछले साल भी टॉप-10 में थे अंबानी
बता दें कि पिछले साल मुकेश अंबानी टॉप-10 लिस्ट में शामिल थे, उस वक्त उनकी कुल संपत्ति 90.7 बिलियन डॉलर थी। इस बार मुकेश अंबानी ने माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बालमेर, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग, और डेल टेक्नोलॉजीस के माइकेल डेल को पीछे छोड़ दिया है।
27वें पायदान पर पहुंचे गौतम अडानी
फोर्ब्स ने जो लिस्ट जारी की है उसमे कहा गया है कि अडानी 24 जनवरी को दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर थे, उस वक्त उनकी कुल संपत्ति 126 बिलियन डॉलर थी। लेकिन इसी दिन अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई, जिसकी वजह से उनकी कंपनियों नीचे खिसक गईं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद गौतम अडानी फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 27वें पायदान पर खिसक गए हैं।
गौतम अडानी की 100 बिलियन डॉलर संपत्ति घटी
गौतम अडानी की कुल संपत्ति में काफी गिरावट देखने को मिली है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उनकी कुल संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट हुई है,अब उनकी कुल संपत्ति 47.2 बिलियन डॉलर हो गई है। भारत में सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे पायदान पर गौतम अडानी ही हैं।
भारत के सबसे अमीर लोग
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में पहले पायदान पर मुकेश अंबानी, दूसरे पायदान पर गौतम अडानी, तीसरे स्थान पर शिव नाडर, चौथे नंबर पर साइरस पूनावाला, पांचवे पर लक्ष्मी मित्तल, छठे पर सावित्री जिंदल, सातवे पर राधाकृष्ण दमानी हैं।
दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग
- बर्नॉर्ड अर्नॉल्ट-211 बिलियन डॉल
- एलोन मस्क- 180 बिलियन डॉलर
- जेफ बेजोस- 114 बिलियन डॉलर
- लैरी एलिसन-107 बिलियन डॉलर
- वारेन बफेट- 106 बिलियन डॉलर
- बिल गेट्स- 104 बिलियन डॉलर
- माइकल ब्लूमबर्ग 94.5 बिलियन डॉलरकार्लोस स्लिम हेलू एंड फैमिली- 93 बिलियन डॉलर
- मुकेश अंबानी- 83.4 बिलियन डॉलर
- स्टीव बालमर- 80.7 बिलियन डॉलर
{document1}












Click it and Unblock the Notifications