पहली बार किस्तों में PF के ब्याज का भुगतान, जानिए क्या होगा आप पर असर?

पहली बार किस्तों में PF के ब्याज का भुगतान, जानिए क्या होगा आप पर असर?

नई दिल्ली। कोरोना संकट के कारण लोग नौकरी और सैलरी कटौती के संकट से जूझ रहे हैं। वहीं लोन मोरेटोरियम( home loan moratorium ) की अवधि भी 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है। ऐसे में लोगों पर खर्चों का बोझ लगातार बढ़ रहा है तो वहीं आमदनी कम हो गई है। इन सबके बीच ईपीएफओ( EPFO) ने भी अपने 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को झटका दिया। पहली बार EPFO ने ब्याज को किस्तों में भुगतान करने का फैसला किया। वहीं ब्याज दरों को भी पिछले साल से कम रखा। ऐसे में ईपीएफओ( EPFO) के इस फैसले से आप पर क्या असर होगा इसके बारे में जानते हैं।

Recommended Video

    EPFO Interest 7 सालों में हुआ सबसे कम, जानिए नया नियम | वनइंडिया हिंदी
     किस्तों में होगा EPFO ब्याज का भुगतान

    किस्तों में होगा EPFO ब्याज का भुगतान

    EPFO ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 8.50 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि यह ब्याज दर पिछले साल के ब्याज दर 8.65 फीसदी के ब्याज मुकाबले कम है। हालांकि आपको बता दें कि पीएफ की यह ब्याज दर एफडी( Fixed Deposite) से ज्यादा है और टैक्स फ्री है। ईपीएफओ ने इस साल सब्सक्राइबर्स को ब्याज का भुगतान दो किस्तों में देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि 7 सालों में ये पीएफ का सबसे कम ब्याज दर हैं।

     क्या है किस्तों में भुगतान का मतलब

    क्या है किस्तों में भुगतान का मतलब

    रिटायरमेंट फंड को मैनेज करने वाली संस्था EPFO इस बार ब्याज का किस्तों का भुगतान करेगी। फिलहाल अंशधारकों के खाते में 8.15 फीसदी की दर से ब्याज जमा किए जाएंगे। मतलब करीब 58,000 रुपए 6 करोड़ पीएफ सब्सक्राइबर्स के खाते में डाले जाएंगे। वहीं दिसंबर में 0.35% ब्याज जमा किए जाएंग, यानी करीब 2700 करोड़ रुपए जमा होंगे।

     क्या होगा 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर असर

    क्या होगा 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर असर

    आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 19-20 के लिए EPFO ने ब्याज दर 8.50 फीसदी को दो किस्तों में देने का फैसला किया है। बुधवार को ईपीएफओ ने लिए फैसला करने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने दो किस्तों में ब्याज दर का भुगतान किया है। नए नियम के मुताबिक ईपीएफओ फिलहाल सब्सक्राइबर्स को अभी 8.15 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा, बाकी के 0.35 फीसदी का भुगतान दिसंबर 2020 में होगा, जिसका असर 6 करोड़ अंशधारकों पर पड़ेगा।

     रिटायर होने वाले कर्मचारियों पर क्या होगा असर

    रिटायर होने वाले कर्मचारियों पर क्या होगा असर


    EPFO अभी 8.15 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा, वहीं शेष राशि 0.35 फीसदी का भुगतान दिसंबर में किया जाएगा। ईपीएफओ के इस फैसले का असर ऐसे अंशधारकों पर कुछ खास नहीं पड़ने वाले जो अगले एक-दो महीने में रिटायर होने वाले है। वर्तमान में उनके पीएफ खाते में 8.15 फीसदी की दर से ब्याज जमा हो रही है। ये रकम उन्हें रिटायरमेंट के बाद मिल जाएगा। ब्याज की दूसरी किस्त जब दिसंबर में क्रेडिट की जाएगी, तब उनके खाते में वह राशि जमा कर दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+