Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flight Ticket Offer: फ्लाइट टिकटों पर भारी छूट, Indigo दे रहा है मात्र 877 रु में हवाई सफर का मौका

Indigo दे रही है मात्र 877 रु में हवाई सफर का मौका, जानिए ऑफर के बारे में

नई दिल्ली। Indigo Flight Ticket Offer. विमान कंपनी इंडिगो( Indigo) बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। विमन कंपनी ने फ्लाइट टिकटों की सेल द बिग फैट इंडिगो सेल (The big fat IndiGo sale) की शुरुआत की है। इस ऑफर में इंडिगो( Indigo) आपको मात्र 877 रुपए में विमान सफर का मौका दे रही है। आप रेलवे ( Indian Railway) के फर्स्ट क्लास एसी बोगी की टिकट किराए से भी कम खर्च कर विमान से सफर कर सकेंगे।

Recommended Video

    Flight Ticket Offer: फ्लाइट टिकटों पर भारी छूट, Indigo दे रहा है मात्र 877 रु में हवाई सफर का मौका
     Indigo ने शुरू की फ्लाइट टिकट की सेल

    Indigo ने शुरू की फ्लाइट टिकट की सेल

    इंडिगो(IndiGo) ने फ्लाइट टिकटों की सेल शुरू कर दी है। विमान कंपनी ने बेहद कम कीमत में फ्लाइंट टिकटों का ऑफर दे रही है। इंडिगो ने इस ऑफर को द बिग फैट इंडिगो सेल (The big fat IndiGo sale) नाम दिया है। इस सेल के तहत आपको फ्लाइट टिकटों की खरीद पर भारी छूट मिल रही है। मात्र 877 रुपए में लोगों को विमान सफर का मौका मिल रह है। अगर आप HSBC या फिर इंडसइंड बैंक के कार्ड से टिकटों की बुकिंग करत हैं तो आपको ऑफर के साथ-साथ कई और बेनिफिट्स मिलेंगे।

    17 जनवरी तक है मौका

    17 जनवरी तक है मौका

    अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस मौके का लाभ उठाएं। इस द बिग फैट इंडिगो सेल में लोगों को कम कीमत पर फ्लाइट टिकट मिल रही है। आपके पास 17 जनवरी 2021 तक इस ऑफर का लाभ पाने का मौका मिल रहा है। इस ऑफर के तहत लिए गए टिकट पर आप 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2021 के बीच सफर कर सकते हैं। हलांकि यह ऑफर कुछ चुनिंदा रूटस् पर नॉन स्टॉप घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। वहीं इस ऑफर के लिए कितनी सीटें तय की गई है, इसकी जानकारी भी एयरलाइंस की तरफ से नहीं दी गई है।

     कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

    कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

    अगर आप इंडिगो के इस ऑफर के तहत फ्लाइट टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप इंडिगो ऑफिशियल वेबसाइट www.goindigo.in पर जकर बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आप दिल्ली-कोलकाता , दिल्ली-बेंगलुरु रुट, दिल्ली-भुवनेश्वर, दिल्ली से गोवा, दिल्ली से शिरडी, दिल्ली से वाराणसी,दिल्ली से इंदौर रूट आदि रूट पर बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप टिकटों की बुकिंग इंडसइंड बैंक या HSBC बैंक क क्रेडिट कार्ड से बुक करते हैं तो अतिरिक्त लाभ मिलता है। इंडसइंड बैंक के कार्ड से टिकट बुक करने पर 12 प्रतिशत कैशबैक मिलता है। वहीं अगर HSBC क्रेडिट कार्ड से टिकट की बुकिंग करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलता है।

     टिकट कैंसिलेशन पर लगेगा चार्ज

    टिकट कैंसिलेशन पर लगेगा चार्ज

    अगर आप IndiGo के इस सेल के तहत बुक किए गए टिकट को कैंसिल करवाते हैं तो आपको टिकट कैंसिल करने पर 500 रुपए प्रति यात्री प्रति चार्ज लगेगा। अगर आप यात्रा की तारीख में बदलाव करते हैं तो भी आपको 500 रुपए प्रति यात्री का चर्ज लगेगा। इंडिगो के अलावा स्पाइसजेट( Spicejet) ने भी सेल शुरू किया, जिसमें लोगों को 899 रुपए की शुरुआत के साथ विमान सफर का मौका मिल रहा है। आप 17 जनवरी तक इस ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। स्पाइसजेट के इस ऑफर का नाम बुक बेफिकर सेल (Book Befikar Sale) रखा गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+