फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर इन लोगों को मिलेगा Buy 1 Get 1 Free का ऑफर, जानें क्या है स्कीम
फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर Buy 1 Get 1 Free का ऑफर, जानें क्या है स्कीम
नई दिल्ली। अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। विमान टिकटों की बुकिंग पर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को बेहतरीन ऑफर मिल रहे हैं। अगर आपने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है तो आपको एक टिकट की बुकिंग पर दूसरी टिकट फ्री में मिल रही है। आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देशभर में अब तक 64 करोड़ 48 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इनमें से 14 करोड़ 77 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए श्रीलंकन एयरलाइंस ( Srilankan Airlines) ने बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आपको एक फ्लाइट टिकट की बुकिंग पर दूसरी टिकट बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। श्रीलंकन एयरलाइंस ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए Buy one get one free का ऑफर पेश किया है।
क्या है ऑफर
श्रीलंकन एयरलाइंस के इस ऑफर के तहत अगर आप इस एयरलाइंस से टिकट बुक करते हैं तो आपको कोलंबो से वापस भारत जाने के लिए एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री में मिलेगी। ये ऑफर सिर्फ उनके लिए हैं, जिन्होंने कोरोना की दोनों डोज ली है। आप इस ऑफर का लाभ 31 अक्टूबर 2021 तक उठा सकते हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीलंका सरकार ने कहा है कि जिन भारतीयों ने कोरोना की दोनों डोज ली है उन्हें क्वारंटीन रहने की जरूरत नहीं है। हालांकि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा। अगर किसी सैलानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे अस्पताल जाना होगा।
Jio Bumper Offer: बिल्कुल FREE मिलेगा जियोफोन,2 साल की फ्री कॉलिंग और डेटा भी,जानें जियो का नया ऑफर












Click it and Unblock the Notifications