Fitch Rating: भारत को झटका, 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी गिरावट का अनुमान

Fitch Rating: 2020-21 में अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी गिरावट का अनुमान

नई दिल्ली। Fitch Rating. रेटिंग एजेंसी फिच ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान लगाते हुए झटका दिया है। फिच ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 फीसदी के भारी गिरावट का अनुमान लगाया है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद(GDP) में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है, जो विश्व भर के बड़े देशों के अर्थव्यवस्था में आई गिरावट के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से है।

Recommended Video

    Fitch Ratings का India को झटका! इस वित्त वर्ष में 10.5% की गिरावट का अनुमान | वनइंडिया हिंदी
     Fitch projects Indian economy to contract 10.5 per cent this fiscal

    कोरोना महामारी( Coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन लगाने का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा, जिसकी वजह से अब अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। रेटिंग एजेंसी फिच( Fitch Rating Agency) ने मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारतीय इकोनॉमी में 10.5 फीसदी की गिरावट आ सकती हैं।

    फिच के बयान के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत के जीडीपी में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन इकोनॉमी में सुधार की रफ्तार बेहद सुस्त होगी। फिच ने अपने अनुमान के आंकड़ों को संसोधित करते हुए इसे 10.5 प्रतिशत कर दिया है। फिच ने इससे पहले भारत की अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था, जिसे अब बढ़ाकर 10.5 फीसदी कर दिया है।

    फिच से पहले केयर रेटिंग्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया था कि चालू वित्तवर्ष में भारत की इकोनॉमी में 6.4 फीसदी की गिरावट आ सकती है। वहीं मूडीज( Moody) ने 5 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था। वहीं रेटिंग एजेंसी केयर ने 2020-21 में भारत के जीडीपी में 1.5-1.6 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था। फिच ने भी जून में जारी आंकड़ों में भारती की अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था, जिसे अब 5 फीसदी और बढ़ा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+