Petrol-Diesel Price पर पहली बार सामने आया वित्त मंत्री सीतारमण का बयान, बताया गंभीर मुद्दा

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ा रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज (20 फरवरी) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बोलते हुए निर्मला सीतारमण ने इसे एक गंभीर और सबसे जरूरी मुद्दा बताया है। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों को इस पर चर्चा करनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराया जा सके। गौरतलब है कि ईंधर की कीमतों ने कई शहरों में 100 का आंकड़ा पार लिया है, जिस वजह से केंद्र सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Finance Minister Nirmala Sitharaman statement on Petrol-Diesel Price revealed for the first time

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price: तेल की बढ़ती कीमतों पर Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पूछा- पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स को लेकर देशभर में पिछले एक सप्ताह से हंगामा मचा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 67 डॉलर है, जबकि भारत में लगभग 100 रुपए प्रति लीटर पर पेट्रोल बेचा जा रहा है, इसकी वजह लोकल और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स हैं। वर्तमान में सरकार इस समस्या पर क्या नीति अपना रही है?

    इसका जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'यह बहुत गंभीर मुद्दा है, इस समस्या का जवाब सिर्फ एक तरह से दिया जा सकता है कि ईंधन के दाम कम किए जाएं। आज हर भारतीय को बस एक ही जवाब चाहिए क्या आप (सरकार) कीमतें कम कर रहे हैं या नहीं? हालांकि इस समस्या पर केंद्र और राज्य सरकारों को बातचीत करने की जरूरत है। कीमतें कम करना सिर्फ केंद्र सरकार के हाथ में नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'OPEC देशों ने उत्पादन का जो अनुमान लगाया था वह भी नीचे आने की संभावना है जो फिर से चिंता बढ़ा रहा है। तेल के दाम पर सरकार का नियंत्रण नहीं है इसे तकनीकी तौर पर मुक्त कर दिया गया है तेल कंपनियां कच्चा तेल आयात करती हैं , रिफाइन करती हैं और बेचती हैं।'

    यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी पर Priyanka Gandhi ने किया ट्वीट, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+