PM मोदी ने मिले वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त सचिव हसमुख अधिया
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और डॉलर की तुलना में रुपए में जारी गिरावट के बीच आज वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त सचिव हसमुख अधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में आर्थिक स्थिति की समीक्षा की गई।

माना जा रहा है कि बैठक में राजकोषिय घाटे पर चर्चा हो सकती है। माना जा रही है कि इस बैठके के बाद एक और बैठक शनिवार को भी शाम साढ़े चार बजे के आस-पास हो सकती है। इस बैठक में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा हो सकती है।
गौरतलब है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही है। महाराष्ट्र में ये 90 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। डॉलर के मुकाबले 73 के स्तर पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications