#Flipkart पर लगने वाली है Big Billion Day सेल, मिलेगा 90% तक डिस्काउंट
नई दिल्ली। जल्द ही ऑनलाइन बाजारों में सेल लगने वाली है। फ्लिपकार्ट, अमेजन और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां ढेर सारे ऑफर लेकर आ रही हैं। फेस्टिव सेल में सबसे आगे है फ्लिपकार्ट। जबकि अमेजन और पेटीएम की सेल इसके बाद लगेगी। फ्लिपकार्ट की सेल 20 सितंबर से शुरू होकर 24 सितंबर तक चलेगी। कंपनी ने इस सेल को बिग बिलियन डेज सेल का नाम दिया है।

मिलेगा 90 फीसदी तक डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में 80-90 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में आपको फैशन, टीवी और घरेलू सामान पर ढेर सारे ऑफर मिलेंगे। कंपनी की इस सेल में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य गैजेट्स पर भी कई आकर्षक ऑफर आने वाले हैं। बहुत से प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिलेगा। एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर स्पेशल डिस्काउंट भी मिलेगा।
अमेजन और पेटीएम पर भी लगेगी सेल
फ्लिपकार्ट के अलावा अमेजन और पेटीएम पर भी सेल लगने वाली है। हालांकि, अभी तक इन कंपनियों ने अपनी सेल की तारीख साफ नहीं की है। इन ऑनलाइन कॉमर्स कंपनियों पर 1000 से भी अधिक ब्रांड के प्रोडक्ट की सेल लगेगी, जिन पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications