GST बैठक कल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं
नई दिल्ली। कल गोवा में जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है। बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। आमतौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद होती है, लेकिन कल बैठक से पहले ही वित्त मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

इस बैठक में कई अहम फैसले होने हैं। इस बैठक में उन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसपर वित्त मंत्रालय काफी तेजी से काम कर रहा है। वित्त मंत्री उसका ऐलान कर देंगी।जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले सुबह 10 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
वित्त मंत्री अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई कदम उठा रही है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसी सं संबंधित कुछ फैसले किए जा सकते हैं। जैसे कि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के लिये नया फंड बनाने के साथ सिंगल विंडो सिस्टम, एक्सपोर्ट सेक्टर के लिये प्रोत्साहन दिया जा सकता है। वहीं बैंकों का विलय और MSME और ऑटो सेक्टर के लिए रियायतों की घोषणा शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications