मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या होगा आपके पीएफ के पैसों का
नई दिल्ली। ईपीएफओ ने ईटीएफ में पीएम के पैसों को निवेश करने की सीमा बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी है। इससे पहले यह सीमा 5 फीसदी थी, लेकिन 2016-17 के लिए इसे बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने दी है।

हाल ही में दी है ऑनलाइन पैसे निकालने की सुविधा
हाल ही में ईपीएफओ ने एक और खुशखबरी दी थी। ईपीएफओ ने पीएफ निकालने की सुविधा ऑनलाइन करने का फैसला किया था। दिसंबर से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले इम्प्लॉइज PF का पैसा ऑनलाइन निकाल सकेंगे। EPFO इसके लिए डाटा इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है।
क्या है EPFO की तैयारी?
कर्मचारियो के पीएफ की ऑनलाइन निकासी को लेकर ईपीएफओ डाटा इंटीग्रेशन को अंतिम रुप दे रहा है। इसके लिए सॉफ्टवेयर डेवलप किए गए है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से लोग अपना पीएफ ऑनलाइन निकाल सकेंगे। आपको बता दें कि ईपीएफओ के एक्टिव अकाउंट होल्डर्स की तदाद 3.6 करोड़ है। ऐसे में ऑनलाइन पीएफ निकासी में थोड़ा वक्त लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications