घट सकता है पीएफ खाते पर मिलने वाला ब्याज, इसी महीने ईपीएफओ ले सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की तरफ से ब्याज दर को तय किया जा सकता है। यह फैसला ईपीएफओ इसी महीने ले सकता है। कुछ रिपोर्ट से यह भी आशंका जताई जा रही है कि मौजूदा समय में पीएफ पर जो ब्याज दिया जा रहा है, उसे अब घटाया जा सकता है। ईपीएफओ और सीबीटी श्रम मंत्री संतोष गंगवार की नवंबर में ही मुलाकात हो सकती है। आपको बता दें कि ईपीएफओ के 5 करोड़ से भी अधिक सदस्य हैं। इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 23 नवंबर को यह बैठक हो सकती है। इस बैठक में ब्याज दर 8.5 फीसदी दिए जाने का प्रस्ताव रखा जा सकता है।

घट सकता है पीएफ खाते पर मिलने वाला ब्याज, इसी महीने ईपीएफओ ले सकता है बड़ा फैसला

वहीं दूसरी ओर, न्यूज एजेंसी भाषा ने भी पिछले दिनों एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके मुताबिक 2017-18 के लिए भविष्य निधि जमाराशियों पर ब्याज दरों में कुछ बदलाव हो सकता है। पिछले साल दिसंबर में भी सीबीटी ने 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया था। आपको बता दें कि इससे पहले 2015-16 में ब्याज दर 8.8 फीसदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+