EPFO ने 11 जुलाई तक बढ़ाई हायर पेंशन के लिए आवेदन करने की डेडलाइन
ईपीएफओ ने हायर पेंशन में आवेदन करने की डेट 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 11 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले उच्च पेंशन के पात्रों को आवेदन करने के लिए 26 जून 2023 तक का समय दिया गया था।
उच्च पेंशन योजना सभी के लिए नहीं है, 4 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी फैसले के अनुसार, ईपीएफ के कुछ ही सदस्य आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए हायर पेंशन की अंतिम तिथि को 11 जुलाई कर दिया गया है।

ईपीएफओ की तरफ से इससे पहले भी दो बार डेट बढ़ाई जा चुकी है। ऐसे में ये तिथि बढ़ने का मामला लास्ट बार हो सकता है। इसके लिए उच्च पेंशन के योग्य लोगों को अंतिम तिथि के खत्म होने से पहले आवेदन कर देना चाहिए, जिससे वो उच्च पेंशन पाने के हकदार हो सकें।
बता दें कि नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया था, इसके तहत EPFO के जो भी सदस्य एंम्लॉयीज पेंशन स्कीम के मेंबर हैं, व शर्तों के साथ हायर पेंशन के लिए कंट्रीब्यूशन कर सकते हैं। इसके अनुसार, EPS मेंबर रिटायरमेंट के बाद पेंशन चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन करके ज्यादा पेंशन का लाभ उठा सकेंगे।
ईपीएफओ ने पात्र कर्मचारियों को उच्च ईपीएस पेंशन के लिए आवेदन करने के लिए सदस्य सेवा पोर्टल पर एक ऑनलाइन लिंक जारी किया है। एक पात्र जो सभी मापदंडों को पूरा करता है। वो पोर्टल पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications