पीएफ खाताधारकों को एक और तोहफा, आधार से जुड़ा है मामला
पहले ईपीएफओ ने आधार नंबर देने की आखिर तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है।
नई दिल्ली। रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ ने आधार जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। अब आप 30 जून तक आधार नंबर दे सकते हैं। इससे सभी ईपीएफ के 4 करोड़ से भी अधिक खाताधारकों को फायदा होगा। ये भी पढ़ें- वोडाफोन लाया अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का 'रमजान स्पेशल ऑफर'

ये थी पुरानी तारीख
पहले ईपीएफओ ने आधार नंबर देने की आखिर तारीख 30 अप्रैल निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है। हालांकि, अगर आप किसी उत्तर पूर्वी राज्य के रहने वाले हैं तो आप अपना आधार नंबर 30 सितंबर 2017 तक दे सकते हैं। ये भी पढ़ें- 10 बातें: एक नए वायरस का हमला, 25 करोड़ कंप्यूटर खतरे में

जनवरी में किया था अनिवार्य

ये भी दिया है आदेश
ईपीएफओ ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि सभी कार्यालयों को निर्देश दिया जाता है कि कर्मचारी पेंशन योजना-1995 को अपनाने वाले सभी नए सदस्यों की आधार संख्या नियोक्ता एक जुलाई 2017 से पहले जमा कराएं। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों को विशेष छूट देते हुए अक्टूबर 2017 तक इस काम को पूरा करने का समय दिया गया है। ये भी पढ़ें- 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 4 नियम, वेटिंग का झंझट होगा खत्म












Click it and Unblock the Notifications