वोडाफोन लाया अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का 'रमजान स्पेशल ऑफर'

कुछ विशेष जगहों के ग्राहक ही इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। वोडाफोन ने अपने 2जी और 3जी ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग का ऑफर शुरू किया है।

नई दिल्ली। वोडाफोन की तरफ से रमजान के मौके पर स्पेशल ऑफर शुरू किया गया है। हालांकि, यह ऑफर हर ग्राहक के लिए नहीं है। कुछ विशेष जगहों के ग्राहक ही वोडाफोन के इस स्पेशल ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। वोडाफोन ने अपने 2जी और 3जी ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग का ऑफर शुरू किया है। ये भी पढ़ें- 10 बातें: एक नए वायरस का हमला, 25 करोड़ कंप्यूटर खतरे में

2जी ग्राहकों के लिए ऑफर

2जी ग्राहकों के लिए ऑफर

2जी ग्राहकों के लिए वोडाफोन ने 5 रुपए और 253 रुपए का ऑफर शुरू किया है। 5 रुपए के ऑफर में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की जा रही है। इसे एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को अपने फोन से *444*5# डायल करना होगा। वहीं, इसके अलावा 253 रुपए का एक पैक भी जारी किया है, जिसमें 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का ऑफर है। ये भी पढ़ें- दो और चीजों के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड, जानिए कौन सी

3 जी ग्राहकों के लिए ऑफर

3 जी ग्राहकों के लिए ऑफर

3जी ग्राहकों के लिए वोडाफोन ने 19 रुपए और 345 रुपए का ऑफर शुरू किया है। 19 रुपए के ऑफर में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डेटा की पेशकश की जा रही है। इसे एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को अपने फोन से *444*19# डायल करना होगा। इसके अलावा 345 रुपए के पैक में 28 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 3जी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की पेशकश की जा रही है। ये भी पढ़ें- 1 जुलाई से बदल जाएंगे रेलवे के ये 4 नियम, वेटिंग का झंझट होगा खत्म

किस के लिए है ये ऑफर?

किस के लिए है ये ऑफर?

वोडाफोन का 'रमजान स्पेशल ऑफर' नाम से शुरू किया गया यह ऑफर सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्राहकों के लिए है। कंपनी ने इस ऑफर के तहत एक टैरिफ वाउचर भी पेश किया है, जिसके तहत कॉलिंग 30 पैसे प्रति मिनट हो जाएगी। इस टैरिफ वाउचर की कीमत 17 रुपए है और इसकी वैधता 90 दिनों की है। ये भी पढ़ें- 10 रुपए का सिक्का लेने से मना करे कोई, तो उसके खिलाफ ऐसे दर्ज करा सकते हैं देशद्रोह का केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+