पीएफ खाताधारकों के काम की खबर, 19 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला
पीएफ खाताधारकों को अगले सोमवार यानि 19 दिसंबर को एक बड़ी खबर मिल सकती है। क्योंकि पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों को क्या ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला होना है।
मुंबई। पीएफ खाताधारकों को अगले सोमवार यानि 19 दिसंबर को एक बड़ी खबर मिल सकती है। क्योंकि पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों को क्या ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला होना है।

बताया जा रहा है कि पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज दर 8.8 फीसदी तय कर सकती है। यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए होगी।
वहीं ईपीएफओ पीएफ खाते में योगदान के लिए लगने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क को भी घटा सकता है। अभी यह 0.85 फीसदी लगता है जिसे घटाकर 0.65 फीसदी कर सकता है। इससे ईपीएफओ के दायरे में आने वाले 6 लाख नियोक्ताओं के करीब 1000 करोड़ रुपए बचेंगे।
ये भी पढ़ें : सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट जारी, 28000 से नीचे आया सोना
19 दिसंबर को होने वाली बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता में ईपीएफओ और सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी पीएफ ब्याज दर को लेकर फैसला करेंगे। ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर वी पी जॉय ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि 19 दिसंबर को होने वाली बैठक की तैयारी हम कर रहे हैं।
श्रम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.8 फीसदी की जा सकती है। यह भी कहा कि सरकार का इससे कम ब्याज दर रखने का कोई इरादा नही हैं।
ये भी पढ़ें : 18,000 से कम सैलरी पाने वाले कामगारों को अब नए तरीके से होगा भुगतान
आपको बताते चले कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ ब्याज दर को 8.7 फीसदी करने के फैसले का पूरे देश भर में विरोध हुआ था। बाद में सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ा था। बाद में इसे 8.8 फीसदी कर दिया गया था।
इससे पहले केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को 0.1 फीसदी घटा दिया था। इसके बाद पीपीएफ, किसान विकास पत्र, सुकन्या खाता पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया था।
ये भी पढ़ें : रेलवे में नौकरी करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर, एक गलती से खतरे में पड़ सकती है नौकरी












Click it and Unblock the Notifications