पेटीएम से करें रिलायंस जियो का 303 रुपए वाला रिचार्ज...जियो जी...भर..के

Paytm जियो यूजर्स के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है जैसे, यदि कोई यूजर 303 रुपए का प्लान लेता है तब उसे इस पर 30 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

बेंगलुरू। आज रिलांयस जियो लोगों की जरूरत बन चुका है, रिलायंस जियो के अनलिमिटेड कॉल ने लोगों की लाइफ को ईजी कर दिया है और ये जीवन और सरल होने जा रहा है क्योंकि पेटीएम ने भी अपनी टेलिकॉम ऑपरेटर्स की लिस्ट में अब रिलायंस जियो को भी जोड़ लिया है।

पेटीएम से करें रिलायंस जियो का 303 रुपए वाला रिचार्ज...जियो जी...भरके

303 और 499 रुपए का रिचार्ज

अभी तक रिलायंस जियो के 303 और 499 रुपए का रिचार्ज सिर्फ रिलायंस जियो की वेबसाइट और माई जियो ऐप से ही किया जा सकता था, लेकिन अब यह काम पेटीएम के जरिए भी किया जा सकता है।

रिलांयस जियो की इंटरनेट सर्विस और सभी सर्विसों से सस्ती और अच्छी है

लोगों को ये गलतफहमी थी कि 31 मार्च के बाद अब जियो सर्विस फ्री नहीं रहेगी लेकिन ऐसा नहीं है, हां अब आपको अपनी सर्विस के लिए थोड़ी सी मुद्रा खर्च करनी पड़ेगी, हालांकि रिलांयस जियो की इंटरनेट सर्विस और सभी सर्विसों से सस्ती और अच्छी है। रिलांयस जियो भारत की सबसे बड़ी 4g सर्विस है, जिसने नोटबंदी के बाद भी लोगों को परेशान नहीं किया है।

अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपके जियो का शौक 31 मार्च के बाद बंद हो जाएगा तो आप गलत है क्योंकि 31 मार्च से पहले जियो दो प्लान लांच करने जा रहा है, जो आपको अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस प्रदान करेगा।

अगर आप 303 रुपए का प्लान रिचार्ज करते हैं...

Paytm जियो यूजर्स के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है जैसे, यदि कोई यूजर 303 रुपए का प्लान लेता है तब उसे इस पर 30 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। इसके अलावा हर रिचार्ज पर आपको दो मूवी टिकट खरीदने पर 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा। 303 रुपए के हर रिचार्ज पर जियो का 201 रुपए का जियो एड ऑन पैक मुफ्त मिलेगा।

अगर आप 499 रुपए का प्लान रिचार्ज करते हैं...

यदि कोई यूजर 499 रुपए का प्लान लेता है तब उसे इस पर 30 रुपए का डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। इसके अलावा हर रिचार्ज पर आपको दो मूवी टिकट खरीदने पर 150 रुपए का कैशबैक मिलेगा। 499 रुपए के हर रिचार्ज पर जियो का 201 रुपए का जियो एड ऑन पैक मुफ्त मिलेगा।

खास बातें

  • 303 रुपए के पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 28 जीबी का डेटा मिलेगा, जो 28 दिनों के लिए वैध होगा।
  • जबकि 499 वाले पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 56 जीबी का इंटरनेट डेटा मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+