एलन मस्क पर हुई पैसों की बारिश, सिर्फ एक दिन में रिकॉर्ड 25 अरब डॉलर बढ़ गई दौलत

कैलिफोर्निया: इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क अपने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को हैरान करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे आज तक कोई भी उद्योगपति नहीं कर सका। आपको जानकर हैरानी होगी कि एलन मस्क की दौलत में एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 25 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब एलन मस्क संपत्ति के मामले में दुनिया के पहले सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस के और करीब पहुंच गए हैं।

एलन मस्क पर हुई पैसों की बारिश

एलन मस्क पर हुई पैसों की बारिश

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक एलन मस्क ने यह उपलब्धि मंगलवार को अपने नाम की। मस्क की दौलत में अरबों की बढ़ोतरी की वजह उनकी कंपनी टेस्ला इंक के शेयरों में आया 20 प्रतिशत का उछाल है। किसी भी कंपनी के शेयर में एक साल के अंदर यह सबसे बड़ा उछाल है। इसके साथ ही अब एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 174 बिलियन डॉलर हो गई है।

जेफ बेजोस को दी कड़ी टक्कर

जेफ बेजोस को दी कड़ी टक्कर

एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स की दावेदारी से बस कुछ कदम ही पीछे हैं। मस्क और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की दौलत में अब बहुत कम अंतर रह गया है। बता दें कि अमेजन के शेयर्स में उछाल के बाद जेफ बेजोस की संपत्ति 180 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। फिलहाल एलन मस्क उनसे सिर्फ 6 बिलियन डॉलर पीछे हैं। इसी साल जनवरी में एलन मस्क ने दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति होने का गौरव प्राप्त हुआ था।

जनवरी में 210 अरब डॉलर थी मस्क की दौलत

जनवरी में 210 अरब डॉलर थी मस्क की दौलत

जनवरी, 2021 में एलन मस्क की दौलत 210 बिलियन डॉलर हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने जेफ बेजोस को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी से उतार दिया था। एलन मस्क ने ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया है। फिलहाल 86 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस विश्व के सबसे अमीर शख्स हैं। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर्स में पिछले दिनों 8.55 फीसदी की गिरावट आई थी, जिससे उनकी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।

इस वजह से टेस्ला के शेयर्स में आया उछाल

इस वजह से टेस्ला के शेयर्स में आया उछाल

टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट की वजह से एलन मस्क की नेटवर्थ में भी एक दिन के भीतर 15.2 अरब डॉलर की कमी आई। वह 183 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए थे। इस महीने टेस्ला के शेयरों को न्यू स्ट्रीट रिसर्च एनालिस्ट पियरे फेरगु की ओर से अपग्रेड का भी फायदा मिला। पियरे फेरगु ने ही इन्वेस्टर्स को टेस्ला के शेयर्स खरीदने का सुझाव दिया था।

यह भी पढ़ें: बिटकॉइन इफेक्ट: 1 हफ्ते में एलन मस्क को लगा 27 अरब डॉलर का झटका, जेफ बेज़ोस से 20 अरब डॉलर पिछड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+