पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क पर 'पैसों की बारिश', संपत्ति में 9.95 अरब डॉलर का इजाफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क से मुलाकात की। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ये मुलाकात मस्क की कंपनी के लिए काफी फायदेमंद रही, जहां उनकी संपत्ति में काफी उछाल देखा गया है।
Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क की कुल संपत्ति में 9.95 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वो 243 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर 5.34 फीसदी के उछाल के साथ बंद हुए।

क्या कहा था मस्क ने?
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। भारत में दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में अधिक संभावनाएं हैं। वो (पीएम मोदी) वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वो हमें महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने खुद को पीएम मोदी का फैन भी बताया।
मस्क ने ये भी दावा किया कि वो अगले साल भारत की यात्रा का प्लान बना रहे। इसके बाद ही वो कोई घोषणा कर पाएंगे। उनके इस बयान से टेस्ला के निवेशक उत्साहित हैं, ऐसे में उसके शेयर में उछाल देखने को मिल रहा।
क्यों भारत में नहीं बिक रही टेस्ला?
दरअसल मोदी सरकार मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम कर रही। जिसके तहत अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में अपना प्लांट लगाकर कार बनाती है, तो उसको कई तरह की छूट मिलती है। वहीं अगर कोई कंपनी दूसरे देश में उत्पादन करके भारत में कार बेचने की कोशिश करती है, तो उस पर 60 से 100 प्रतिशत तक ज्यादा टैक्स देना पड़ता है।
अगर टेस्ला का उदाहरण लें, तो उसके बेस मॉडल पर ही 60 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी लगेगी। ये कार 30 लाख की है, तो विदेश में बनने की वजह से ये भारत में 48 लाख की मिलेगी। इसके अलावा कई अन्य मॉडल पर 100 प्रतिशत तक इम्पोर्ट ड्यूटी देनी पड़ रही। इस वजह से टेस्ला की भारत में एंट्री नहीं हो पा रही।












Click it and Unblock the Notifications