Tesla in India: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, जल्द ही भारत आएगी टेस्ला कार

Tesla in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही भारत में टेस्ला कार आएगी। मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं।

Tesla in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की शुरुआत काफी अच्छी रही है। अमेरिका में अपने पहले दिन के दौरे पर पीएम मोदी ने उद्योग, कला, विज्ञान के क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान टेस्ला के चेयरमैन एलन मस्क से भी मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में जल्द ही टेस्ला आएगी। मस्क ने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे भारत आने का न्योता दिया है, मुझे भरोसा है कि जल्द ही भारत में इलेक्ट्रॉनिक कार आएगी, हम जितना जल्दी संभव होगा उतना जल्दी लाने की कोशिश करेंगे।

elon musk

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मस्क से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ अध्यात्म से लेकर ऊर्जा के विषय पर चर्चा हुई। मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत आने की योजना बना रहा हूं, मुझे भरोसा है कि टेस्ला भारत में होगी, हम इसे जल्द से जल्द लाने की कोशिश करेंगे।

मस्क ने कहा कि मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतना समर्थन किया और आशा करता हूं कि हम भविष्य में कुछ बड़ा ऐलान करेंगे। यही नहीं मस्क ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कई साल पहले टेस्ला की फैक्ट्री का दौरा किया था।

गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी और मस्क की 2015 में मुलाकात हुई हुई थी, जब पीएम मोदी टेस्ला मोटर्स की फैक्ट्री का दौरा करने के लिए कैलिफोर्निया के फ्रीमोंट गए थे।

प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद टेस्ला के सीईओ ने कहा कि भारत में बड़ा निवेश हो सकता है। मैं यह कह सकता हूं कि पीएम मोदी भारत के लिए सही चीजें करना चाहते हैं। वह कंपनियों की मदद कर रहे हैं और इसके साथ ही वह भारत के विकास की भी बात करते हैं, जोकि निसंदेह उनका कर्तव्य है। मैं पीएम मोदी का फैन हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+