Dogecoin पर दांव लगा रहे हैं Elon Musk? बोले- न बेची है न बेचूंगा

नई दिल्ली, 21 मई। टेस्ला के सीईओ और क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक एलन मस्क ने कहा है कि उन्होंने अपने डोजकॉइन न तो बेचे हैं और न ही वह बेचेंगे। एलन मस्क ने ये बात एक ट्विवटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए कही जिसमें यूजर ने एलन मस्क से उम्मीद की थी कि वह अपनी डोजकॉइन नहीं बेचेंगे।

Dogecoin

एलन मस्क का क्रिप्टोकरेंसी प्रेम अब छिपी बात नहीं रह गई है। बिटकॉइन में निवेश के टेस्ला के ऐलान के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने फरवरी में अपने जीवन की सबसे बड़ी उछाल देखी थी और पहली बार 50 हजार डॉलर के पार पहुंची थी। न सिर्फ बिटकॉइन बल्कि पूरे क्रिप्टो मार्केट के लिए ये घटना मील के पत्थर की तरह दर्ज है।

डोजकॉइन के बड़े समर्थक हैं मस्क
ऐसा नहीं है कि एलन मस्क ने सिर्फ बिटकॉइन पर भरोसा किया। मस्क डोजकॉइन को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं और वह ट्विटर पर इसके लिए लगातार अपना समर्थन दोहराते रहते हैं। मस्क लगातार इस क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन में ट्विटर पर लिखते रहते हैं और कभी मजाक में शुरू किया गया यह डिजिटल टोकन आज असली बन गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के चलते ही डोजकॉइन को लोगों की क्रिप्टोकरेंसी कहा जाने लगा है।

पिछले कुछ दिनों से एलन मस्क बिटकॉइन की चर्चा कम कर रहे हैं और डोजकॉइन के लिए खूब समर्थन कर रहे हैं। यही वजह है कि जब एक यूजर ने ट्वीट किया कि मुझे नहीं लगता कि एलन मस्क अपनी डोजकॉइन होल्डिंग को कभी भी बेचेंगे। वह इसे हमेशा रखने वाले हैं।

यूजर के इस ट्वीट का एलन मस्क ने भी जवाब दिया और कहा "हां, मैने नहीं बेची है और न ही बेचूंगा।"

क्यों उठ रहा मस्क पर सवाल?
लेकिन जब डोजकॉइन को लेकर मस्क खुद ही इतना समर्थन कर रहे हैं तो ये सवाल क्यों उठा। दरअसल इसके पीछे भी वजह है। बिटकॉइन के बड़े समर्थन एलन मस्क ने बड़ा धमाका करते हुए मार्च में घोषणा की थी कि उनकी कंपनी टेस्ला कारों की खरीद के बदले बिटकॉइन में पेमेंट स्वीकार करेगी। लेकिन 13 मई को एक ट्वीट में उन्होंने बिटकॉइन पेमेंट पर यू-टर्न लेते हुए रोक की घोषणा की थी। उनके इस ऐलान के बाद बिटकॉइन में भारी गिरावट देखी गई जो इस सप्ताह तक जारी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+