ED ने कहा चिंदबरम जांच में नहीं कर रहे हैं सहयोग, हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत
नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि पी चिदंबरम जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ईडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत हैं। ईडी ने कोर्ट ने इसकी इजाजत मांगी।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि मामले की जांच को लेकर उनका रवैया टालमटोल वाला रहा । आपको बता दें कि इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। कोर्ट चिदंबरम द्वारा अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। इससे पहले 8 अक्टूबर को कोर्ट ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती को राहत देते हुए 1 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चिदंबरम ने 30 मई को ही अदालत में याचिका दायर कर संरक्षण की मांग की थी , जिसके बाद उन्हें समय-समय पर राहत मिलती रही है। आपको बता दें कि 2006 में एयरसेल-मैक्सिस डील को पी चिदंबरम ने बतौर वित्त मंत्री ने मंजूरी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications