नीरव मोदी-मेहुल चोकसी की संपत्ति तत्‍काल जब्‍त करना चाहती है ईडी, कोर्ट में दी अर्जी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को विशेष अदालत में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की संपत्ति तत्‍काल जब्‍त करने की के लिए अर्जी दी है। ईडी ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की करीब 35,00 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में ईडी ने मुंबई की विशेष अदालत (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्‍ट) में अर्जी दी है। ईडी ने कुछ दिनों पहले ही विशेष अदालत से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भगोड़ा घोषित करने की अपील की थी।

 ED moves special court seeking immediate confiscation of Nirav Modi, Choksi assets

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरवरी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) स्कैम के आरोपी नीरव मोदी की 21 अचल संपत्तियों की कुर्की की थी। इनमें नीरव मोदी के अलीबाग स्थित फार्महाउस, सोलर पावर प्लांट, अहमदनगर में 135 एकड़ जमीन और मुंबई और पुणे में स्थित आवासीय और ऑफिस की प्रॉपर्टी शामिल हैं। ईडी की तरफ से जब्त की गई इन 21 संपत्तियों की कीमत 523.72 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को नीरव मोदी के 44 करोड़ रुपए के बैंक जमा और शेयरों को भी फ्रीज किया था।

ईडी ने नीरव मोदी की 1175 करोड़ और मेहुल चोकसी की 2400 करोड़ की संपत्ति अब तक कुर्क की है। इनमें चल-अचल संपत्ति के साथ ही हीरे, सोना और अन्‍य ज्‍वैलरी शामिल हैं। विशेष अदालत इस मामले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी इस समय अमेरिका में है, जबकि नीरव मोदी के बारे में कहा जा रहा है कि वह या तो बेल्जियम में है या ब्रिटेन में रह रहा है। पंजाब नेशनल बैंक ने इन दोनों पर करीब 13,600 करोड़ रुपए के फ्रॉड के आरोप लगाए हैं। ये दोनों ने जनवरी 2018 में देश छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+