रियल एस्टेट कंपनी M3M पर ED का शिकंजा, प्रमोटर रूप कुमार बंसल को किया गिरफ्तार
Roop Kumar Bansal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए M3M ग्रुप के प्रमोटर रूप कुमार बंसल को गिरफ्तार कर लिया है।

Ed Arrested Roop Kumar Bansal: प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रियल एस्टेट फर्म M3M के प्रमोटर रूप कुमार बंसल को गिरफ्तार किया है। ED ने दिल्ली और गुरुग्राम में रियल एस्टेट डेवलपर्स IREO ग्रुप और M3M ग्रुप के सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाई थी। अधिकारियों के अनुसार, फर्मों के खिलाफ कथित रूप से गबन करने और धन की हेराफेरी करने के लिए जांच की गई थी। ईडी ने IREO ग्रुप और M3M ग्रुप द्वारा 400 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग का पता लगाया है।
M3M ग्रुप पर क्या है आरोप
जांच में ED को पता चला है कि M3M ग्रुप ने गुरूग्राम में 4 करोड़ की जमीन को पांच फर्जी कंपनियां(Shell Companies) को डेवलेपमेंट के अधिकार 10 करोड़ में बेच दिए। इसके बाद इन पांच कंपनियों ने 4 करोड़ की जमीन के डेवलेपमेंट अधिकार फर्जी तरीके से IREO ग्रुप को 400 करोड़ में बेच दिए यानी 400 गुना अधिक दाम पर ये डील हुई।
प्रमोटरों ने ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की
ईडी ने कहा कि फर्जी तरह से बनाई गई शेल कंपनियों का स्वामित्व और संचालन एम3एम ग्रुप द्वारा इसके प्रमोटरों, बसंत बंसल, रूप कुमार बंसल और उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा ही किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा, इस तरह, IERO और M3M ने लगभग 400 करोड़ रुपये की हेराफेरी की, जो निवेशकों और ग्राहकों के थे।












Click it and Unblock the Notifications