कोरोना के दौरान मई में बढ़ा भारत का निर्यात. 32.21 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
कोरोना के दौरान मई में बढ़ा भारत का निर्यात. 32.21 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
नई दिल्ली, जून 2। कोरोना महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था के हालात कुछ खास नहीं हैं, लेकिन इस बीच सरकार द्वारा जारी निर्यात के आंकड़ों पर नजर डाले तो मई महीने में भारत का निर्यात 67.39 प्रतिशत बढ़ा है। मई 2021 में भारत का निर्यात बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को ये आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि मई 2021 में भारत का निर्याता 67.39 फीसदी बढ़ा है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान इंजीनियरिंग, दवा, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और कैमिकल के निर्याता में तेजी आई है।

वहीं व्यापार घाटे के बाद में इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2021 में भारत का व्यापार घाटा 6.32 अरब डॉलर का है। जबकि मई 2020 में यह 3.62 अरब डॉलर था। यानी व्यापार घाटे में 74 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications