Union Budget 2020: इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बड़ा बदलाव, इकोनॉमिक सर्वे 2020 में वित्त मंत्री ने दिया इशारा
Budget 2020: इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बड़ा बदलाव, वित्त मंत्री ने दिया इशारा
नई दिल्ली। कल 1 फरवरी 2020 को मोदी सरकार अपना बजट पेश करेगी। इस बजट पर हर किसी सी निगाहें टिकी है। हर किसी को सरकार के इस बजट से राहत की उम्मीद है। नौकरीपेशा करने वाले मिडिल क्लास को मोदी सरकार और वित्त मंत्री निर्मला से उम्मीद है सरकार इनकम टैक्स में राहत देगी। आज से शुरु हुए बजट सत्र के दौरान पेश किए गए आर्थिक सर्वे में इस बात का इशारा भी मिला है कि सरकार आम बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में बड़ा बदलाव कर सकती है।

इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव
आर्थिक सर्वे 2020 को आज संसद में पेश किया गया। इकोनॉमिक सर्वे में यह इशारा दिया गया है कि बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है। लोगों की उम्मीदें अब 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में इनकम टैक्स से राहत देंगी। दरअसल वित्त मंत्री ने इकोनॉमिक सर्वे 2019-20 में उम्मीद जताई कि सरकार बजट 2020 में टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स में बड़ी राहत दे सकती है। वहीं बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश बढ़ाने को लेकर भी कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इकोनॉमिक सर्वे में इशारा मिला है कि सरकार इनकम टैक्स के स्लैब और सेक्शन 80C में भी छूट सीमा को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
Recommended Video

लगातार बढ़ रही है इनकम टैक्स में छूट की मांग
दरअसल हाल ही में सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती कर कारोबारियों को बड़ी राहत दी। कॉरपोरेट टैक्स में राहत मिलने के बाद से ही इनकम टैक्स में छूट की मांग लगातार हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इकोनॉमी में डिमांड और कंजम्प्शन बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स में छूट दी जा सकती है। सरकार टैक्सपेयर्स को राहत देकर इकोनॉमी में डिमांड बढ़ा सकती है।

कितनी मिलेगी राहत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 लाख रुपए की आय वालों को इनकम टैक्स में छूट मिल सकती है। वर्तमान में इनकम टैक्स के 3 स्लैब है। इनमें 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय वालों को 5 फीसदी स्लैब में रखा जाता है। इसके बाद 5-10 लाख की आय वालों को 20 फीसदी टैक्स के दायरे में और 10 लाख रुपए से ऊपर की आय वालों पर 30 फीसदी टैक्स की सीमा में रखा गया है। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में 10 लाख की आय वाले लोगों को बजट में राहत दे सकती है। इस इनकम वर्ग के लिए 10 फीसदी का नया स्लैब आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications