Ease Of Doing Business: इन मामलों में भारत निकला आगे, जानिए कहां-कहां रह गया पीछे

नई दिल्ली। वर्ल्‍ड बैंक ने मंगलवार की शाम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर रिपोर्ट (बिजनेस में सुविधा देने वाले देशों की वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट) जारी की। इस लिस्‍ट में भारत अब 130 से 100वें नंबर पर आ गया है। इससे साफ है कि भारत में बिजनेस करना अब आसान हो गया है। इस तरह इस साल भारत की रैंकिंग सुधर गई है। वर्ल्ड बैंक ने भी भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि इस साल भारत दुनिया भर के टॉप-10 उन देशों में से है, जिन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में खुद की रैंकिंग को बढ़ाया है। उनके अनुसार भारत ने अपनी रैंकिंग को दुनिया भर के अन्य देशों को मुकाबले 30 स्थान ऊपर कर लिया। आइए जानते हैं भारत को किस मामले में कितनी रैंकिंग मिली है।

Ease Of Doing Business: इन मामलों में भारत निकला आगे, जानिए कहां-कहां रह गया पीछे
  • छोटे शेयर धारकों को बढ़ावा देने के मामले में भारत 5वें स्थान पर है।
  • बिजली कनेक्शन देने के मामले में भारत की हालत काफी खराब है और वह 126वीं रैंक पर है। उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार की सौभाग्य योजना इस स्थिति को सुधारने का काम करेगी।
  • भारत में नया बिजनेस शुरू करने के मामले में भारत को 156वीं रैंक मिली है। इस तरह देखा जाए तो भारत अभी भी नया कारोबार शुरू करने के मामले काफी पीछे है।
  • वहीं कॉन्ट्रैक्ट लागू करवाने के मामले में भारत को 164वीं रैंक मिली है।
  • अगर बात की जाए प्रॉपर्टी रजिस्टर करवाने की तो इस मामले में भारत अभी भी 154वें स्थान पर है।
  • विश्व बैंक ने भारत को सीमा पार व्यापार करने के मामले में 146वें स्थान पर रखा है।
  • भारत दिवालिया मामलों से निपटने में 103वीं रैंक पर है।
  • बिजनेस रैंकिंग में भारत 29वें स्थान पर है।
  • टैक्स के भुगतान को लेकर भले ही कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन भारत अभी काफी पीछे है। टैक्स के भुगतान के मामले में वर्ल्ड बैंक ने भारत को 119वें स्थान पर रखा है।
  • घर बनाने की इजाजत मिलने के मामले में भारत 181वें नंबर पर है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+