Traffic Rules: हाई हील्स, सैंडल या चप्पल पहनकर चलाई कार तो कटेगा 500000 का चालान, कैंसिल हो सकता है DL
Traffic Rules: हाई हील्स, सैंडल या चप्पल पहनकर चलाई कार तो कटेगा 500000 का चालान, कैंसिल हो सकता है DL
नई दिल्ली। भारत में ट्रैफिक नियमों में समय-समय पर बदलाव कर इसे सख्त बनाने की कोशिश की गई है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ना आपकी पॉकेट पर बोझ बढ़ाता है। ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर आपको भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ सकता है या सजा हो सकती है। जुर्माने के बावजूद भारत में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाली की संख्या बहुत बड़ी है। लोग चालान भरकर निकल जाते हैं और अगली बार फिर वहीं गलती करते हैं, लेकिन अगर आप यूनाइडेट किंगडन यानी ब्रिटेन में होते तो आपकी ये गलती आपका लाइसेंस कैंसिल करवा सकती है। आइए यूके में ऐसे ही एक ट्रैफिक नियम के बारे में हम आपको बताते हैं।

चप्पल पहनकर कार चलाने पर जुर्माना
यूके में चप्पल पहनकर कार चलाना ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन है। यूके के द हाईवे कोड के रुल 97 को तोड़ना आप पर भारी पड़ सकता है। ने केवल 5 लाख तक का भारी भरकम जुर्माना देना पड़ सकता है बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है। यूके के ट्रैफिक कानून के मुताबिक चप्पल, सैंडल या हाई हील्स पहनकर कार चलाना अपराध है और ऐसा करने पर आपको भारी भरकम चालान देना पड़ सकता है।

लाइफ टाइम के लिए DL कैंसिल
अगर यूके में आप चप्पल या हाई हील्स या फिर सैंडल पहनकर कार चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको पांच लाख तक का जुर्माना या जिंदगीभर के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। दरअसल एक्सपर्ट्स का कहना है कि चप्पल या हील्स में पैर के एंकल के मूवमेंट में परेशानी होती है, जिसके कारण एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए रूल्स 97 के तहत ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर 9000 रुपए से लेकरप 5 लाख रुपए तक का चालान कट सकता है या फिर डीएल रद्द किया जा सकता है।

लो फ्यूल पर गाड़ी चलाने पर भी जुर्माना
इसी तरह से ब्रिटेन में अगर आपने लो फ्यूल यानी कम पेट्रोल के साथ गाड़ी चलाई तो भी आपको जुर्माना देना होगा। ब्रिटेन हाईवे पुलिस अथॉरिटी के मुताबिक गाड़ी में कम फ्यूल होने पर बीच रास्ते में इसके बंद होने का खतरा बना रहता है। अगर गाड़ी बीच रास्ते या हाईवे पर रूक जाती है तो जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में कम ईंधन के साथ गाड़ी चलाने पर आपको 100 पौंड या करीब 10000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। ऐसा बार-बार करने पर आपका लाइसेंस रद्द हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications