Double Decker Train: लनखनऊ-दिल्ली के बीच आज से दौड़ी AC डबल डेकर ट्रेन, जानें किराया, टाइम टेबल, रूट
Double Decker Train: लनखनऊ-दिल्ली के बीच आज से दौड़ी AC डबल डेकर ट्रेन, जानें किराया, टाइम टेबल, रूट समेत सभी जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली से लखनऊ जाने-आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से दिल्ली-लखनऊ रूट पर रेलवे ने एसी डबल डेकर ट्रेन को चलाने का फैसला किया और 10 मई से इसकी शुरुआत कर दी गई है। दिल्ली-लखनऊ जैसे व्यस्त रूट पर डबल डेकर ट्रेन को दोबारा शुरू कर रेलवे ने लाखों यात्रियों को राहत दी है। अब लोग कम समय में, एसी में बैठकर दिल्ली से लखनऊ आ जा सकेंगे। हम आपको इस ट्रेन की टाइमिंग, किराया, रूट समेत पूरी जानकारी दे रहे हैं।

भारतीय रेलवे की बड़ी पहल
लखनऊ से दिल्ली के लिए रेलवे ने डबल डेकर ट्रेन की शुरुआत फिर से कर दी है। 3 साल बाद फिर से इसे पटरी पर उतारा गया है। ये ट्रेन लखनऊ से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी। फिलहाल ये ट्रेन हफ्ते में चार दिन ही चलेगी, लेकिन धीरे-धीरे रेलवे इसके फेरे में विस्तार कर सकता है। यात्रियों की संख्या देखकर रेलवे इसपर फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि पहले भी ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलती थी।

क्या है ट्रेन की टाइमिंग
रेलवे बोर्ड के मुताबिक, यह डबल डेकर ट्रेन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन में एसी चेयर कार के 8 कोच, जनरेटर और लगेज के 2 कोच हैं। इस ट्रेन को 12583/12584 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ डबल डेकर ट्रेन नाम दिया गया है। ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से लखनऊ के बीच चलेगी। आनंद विहार से ये ट्रेन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर के 02.05 बजे चलेगी और उसी दिन रात 10.30 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं लखनऊ से ये ट्रेन सुबह 04.55 पर चलेगी और दोपहर 12.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

क्या होगा रूट
ये ट्रेन लखनऊ से चलकर बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों के बीच रूकेगी। इस ट्रेन के चेयर कार का किराया 655 रुपए है। इस ट्रेन के 8 कोच हैं और हर कोच में 120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। ट्रेन के दोनों तलों में यात्रिय़ों के बैठने की व्यवस्था है। इस ट्रेन में एलएचबी डिजाइन के डिब्बों का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन में बड़े विंडो ग्लास, मॉडल बाथरूम, लाइट्स, लगेज रैक , चार्जिंग प्वाइट समेत तमाम ,सुविधाएं उपलब्ध है।
Bank Holidays: इस हफ्ते 3 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जानें से पहले नोट कर लें ये तारीख












Click it and Unblock the Notifications