अगर बैंक ने आए ये मैसेज तो इंग्नोर न करें, वरना फ्रीज हो सकता है आपका अकाउंट

अगर आपके पास भी बांक से ये मैसेज आए तो उसे इंग्नोर न करें फौरन अपने बैंक जाएं वरना आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है।

नई दिल्ली। अगर आपके पास बैंक से कोई संदेश या ईमेल आता है तो उसे हल्के में लेकर इंग्नोर न करें वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है और आपको बैंक के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। दरअसल एसबीआई समेत देश के कई बैंत अपने कस्‍टमर्स को मैसेज अलर्ट भेज कर उन्हें अपना अकाउंट एक्‍टीवेशन, केवाईसी अपडेट और एटीएम कार्ड संबंधी मैसेज भेज रहे हैं। अगर आप इन संदेशों को हल्के में लेते हैं तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

हल्के में न ले ये संदेश

हल्के में न ले ये संदेश

बैंकिंग सेक्‍टर में हुए कई अहम बदलाव के बाद बैंक अप ने ग्राहकों को सर्विसेज में हुए बदलाव को लेकर संदेश भेज रहा है। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स जैसे बैंक अपने कस्टमर को संदेश भेज रही है। जिसके माध्यम से वो ग्राहकों को चेतावनी जारी कर रहा है कि वो अपने अकाउंट संबंधी दस्तावेज को बैंक में जमा करवा लें।

फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

बैंक अपने कस्‍टमर्स को अलर्ट भेज रहा है कि जिन लोगों ने दो साल से अपने अकाउंट में कोई ट्रांजैक्‍शन नहीं किया है और उनके अकाउंट में जीरो बैलेंस है। ऐसे अकाउंट को वो फौरन बंद करवा लें वरना उनका अकाउंट बैंक द्वारा फ्रीज कर दिया जाएगा। बैंक अपने संदेश में लोगों को ये संदेश दे रहा है कि नोटिस देने के 15 दिन तक वह ऐसे अकाउंट को तुरंत फ्रीज कर देंगे। इसमें सेविंग और करेंट दोनों तरह के अकाउंट शामिल होंगे।

 SBI भेज रहा है ग्राहकों को संदेश

SBI भेज रहा है ग्राहकों को संदेश

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों को संदेश भेजकर सूचित कर रहा है कि लोग अपना पुराना डेबिट कार्ड बदलवा लें। बैंक के मुताबिक लोगों का पुराना डेबिट कार्ड अब खराब हो जाएगा। एसबीआई अपने पुराने मैग्‍नेटिक चिप वाले कार्ड को रिप्‍लेस कर ईवीएम चिप वाला कार्ड बांटना शुरू किया है। बैंक पुराने डेबिट कार्ड्स को ब्लॉक कर रहा है, जिसके बारे में लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं।

 केवाआईसी संबंधी संदेश

केवाआईसी संबंधी संदेश

बैंक अपने कस्टमर्स को केवाईसी संबंधी संदेश भेज रहा है, जिसमें लोगों को उसे फौरन अपटेड करने को कहा जा रहा है। अगर आप ऐसा करने में चूक जाते हैं तो बैंक आपका अकाउंट बंद कर सकती है। इस केवाईसी में आपको अपना नाम, एड्रेस और रेजिडेंशियल प्रूफ सहित आधार डिटेल भी बैंक में अपडेट करानी होती है।

 अकाउंट इंटीग्रेड के लिए संदेश

अकाउंट इंटीग्रेड के लिए संदेश

ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स अपने ग्राहकों को अकाउंट इंटीग्रेड करने के लिए संदेश भेज रहा है। इस संदेश में बैंक अपने कस्टमर को एक से ज्‍यादा अकाउंट को इंटीग्रेड करवाने को लेकर अलर्ट भेज रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई संदेश आया है तो फौरन अपने ब्रांच में जाकर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल दीजिए और बैंक आपके सभी अकाउंट से आपकी आईडी मैच कराकर यूनीक कस्‍टमर आइडेंटिफिकेशन कोड जारी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+