विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

अभिनंदन की रिहाई पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी,कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की घर वापसी पर चुप्पी तोड़ते हुए देश के सामने अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने तमिलनाडु में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विंग कमांडर की दो दिनों में पाकिस्तान से रिहाई को लेकर अपने मन की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं बार-बार यह नहीं दोहराना चाहता कि आखिरी विंग कमांडर की महज दो दिन में पाकिस्तान से स्वदेश वापसी कैसे हो गई।

 Dont Want To Repeat How Abhinandan Returned: PM Modi In Tamil Nadu

पीएम ने कहा कि तमिलनाडु के मछुआरे श्रीलंका में मृत्युदंड झेल रहे हैं। हालांकि भारत सरकार के दखल के बाद सऊदी के प्रिंस ने 850 भारतीय कैदियों को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक को लेकर उठाए दा रहे सवालों पर भी जवाब दिया। पीएम ने कहा कि वो खुद को मिल रही धमकियों और गालियों से परेशान नहीं हैं और वह भारत को मजबूत बनाने के लिए हर जरूरी काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपनी 'हत्या' किए जाने संबंधी कांग्रेस नेता की एक टिप्पणी का भी जिक्र किया और कहा कि मैं धमकियों से डरता नहीं। वो वहीं करेंगे जो देश के लिए जरूरी है। पीएम ने कहा कि विपक्ष में इसे लेकर होड़ मची है कि उन्हें सबसे ज्यादा गाली कौन देता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को मुझ पर समय बर्बाद करने के बजाए राष्ट्र को आगे ले जाने की अपनी योजना को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+