सोने के दामों में गिरावट जारी, चांदी भी फिसली
आर्थिक नगरी मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 27,350 रुपए पर पहुंच गई है। नोटबंदी के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर है।
मुंबई। आर्थिक नगरी मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 28000 रुपए से भी नीचे आ गई हैं। नोटबंदी के बाद से ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

गुरुवार को सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना प्रति दस ग्राम 27,900 पर बंद हुआ था। गुरूवार को 550 रुपये की गिरावट के बाद सोने के दाम 27,350 पर आ गए।
वहीं चांदी के दामों में भी 1410 रुपये की गिरावट आई। बुधवार के 41,000 प्रति किग्रा के मुकाबले गुरुवार को चांदी 40,200 प्रति किग्रा पर आ गई।
8 नवंबर को पीएम के नोटबंदी के ऐलान के बात सोने के दाम में लगातार कमी आई है। पिछले 35 दिन में सोने के दाम करीब 4000 हजार रुपये कम हुए हैं। हैं।
जहां 11 नवंबर को सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर थी वो आज घटकर 27, 350 रुपए के स्तर पर आ गई है।
नोटबंदी के बाद 8 और 9 नवंबर को सोने के दाम अचानक बहुत बढ़ गए थे और सोना 40,000 से लेकर 45,000 प्रति दस ग्राम तक बेचा गया था।












Click it and Unblock the Notifications