Gold Rate: यहां 1 तोला सोना खरीदने के लिए चुकाने होंगे 129400 रुपए, जानिए चांदी की कैसी है चमक
Gold Rate: यहां 1 तोला सोना खरीदने के लिए चुकाने होंगे 129400 रुपए, जानिए चांदी की कैसी है चमक
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में उठा पटक होती रहती है। सोना कभी सस्ता तो कभी महंगा होता है।वैश्विक आर्थिक स्थिति और इकोनॉमी का असर सोने की कीमत पर पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में जिस तरह के हालात है, उसका असर वहां की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। पाकिस्तान में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर चल रही है। पाकिस्तान में अगर आप सोना खरीदने जाते हैं तो आपकी जेब में कम से कम एक लाख रुपए होना चाहिए। जी हां पड़ोसी देश में एक तोला सोने का भाव 129400 रुपए को पार कर गया है।

सोना पहुंच से दूर
पाकिस्तान में सोने की कीमत एक लाख को पार कर गई है। यहां आज एक तोला सोना 129400 रुपए में बिक रहा है। वहीं मंगलवार को यहां सोने से नया रिकॉर्ड बना लिया था। मंगलवार को इसकी कीमत 133200 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गई थी। एक ही झटके में सोने की कीमत में 1050 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हो गई, जिसके बाद सोना अपने अब तक से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं प्रति 10 ग्राम की बात करें तो सोना 900 रुपए की तेजी के साथ 114197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

क्यों चढ़ रहा है सोना
पाकिस्तान में सियासी हलचल के कारण पैदा हुआ आर्थिक अस्थिरता के कारण सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने की ताजा कीमत की बात करें तो कराची सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 129400 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 118616 रुपए प्रति तोला, 21 कैरेट वाले सोने की कीमत 113225 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया है। वहीं आज पाकिस्तान में 10 ग्राम सोना 110940 रुपए में बिक रहा है।

भारत में सोने की आज की कीमत
अगर बात भारत में सोने की कीमत की करें तो आज यहां सोने की कीमत में तेजी आई। वेडिंग सीजन में सोना तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है। मांग में आई तेजी का असर सोने के दाम पर दिख रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाला सोना जीएसटी के साथ 54405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं सोना 281 रुपए की तेजी के साथ 52821 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बढ़त के सात ही सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपए से मात्र 3305 रुपए ही सस्ता रह गया है।
Gold Rate: सोने की कीमत बदली, उच्चतम स्तर से 3375 रुपए सस्ता












Click it and Unblock the Notifications