आपको पता क्या, पेट्रोल की कीमत के साथ आप चुकाते हैं टॉयलेट का भी पैसा

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि आप जब भी डीजल-पेट्रोल खरीदते हैं तो आप हर लीटर पेट्रोल के साथ पेट्रोल पंप पर बने टॉयलेट के भी पैसे देते हैं। पेट्रोल पंप मालिकों और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने भी इसे कंफर्म किया है।

कितने पैसे लगते हैं?

कितने पैसे लगते हैं?

पेट्रोल पंप मालिकों और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों से बात करने के बाद यह साफ हो गया है कि पेट्रोल के साथ-साथ वहां पर बने टॉयलेट के मेंटेनेंस के लिए भी ग्राहकों से पैसे लिए जाते हैं। हर लीटर पेट्रोल खरीदने पर आपको 4 पैसे और हर लीटर डीजल खरीदने पर आपको 6 पैसे टॉयलेट के चार्ज के रूप में चुकाने होते हैं।

टॉयलेट और पानी की सुविधा देना जरूरी

टॉयलेट और पानी की सुविधा देना जरूरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पंप का आवंटन करते समय यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी होता है कि हर पेट्रोल पंप पर टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधा हो। पेट्रोल मंत्रालय के अधिकारी उन पेट्रोल पंपों के खिलाफ एक्शन लेने की योजना भी बना रहे हैं, जो अपने यहां टॉयलेट और पीने के पानी की सुविधा नहीं दे रहे हैं।

बिल में दिखाया जाएगा टॉयलेट का खर्च?

बिल में दिखाया जाएगा टॉयलेट का खर्च?

अधिकतर डीजल-पेट्रोल खरीददारों को इस बात का पता ही नहीं है कि वह पानी और टॉयलेट के लिए भी पैसे देते हैं। यह भी योजना बनाई जा रही है कि पेट्रोल पंप अपने बिल में इस चार्ज को दिखाएं और हर पेट्रोल पंप पर यह सुविधा सही रूप से दी जाए। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल के अनुसार हर पेट्रोल पंप औसतन 1.7 लाख लीटर डीजल और पेट्रोल बेचता है और इस तरह से उसे टॉयलेट की मेंटेनेंस के लिए लगभग 9000 रुपए का कमीशन मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+