Amazon पर क्‍या सच में महंगी हो जाएगी शॉपिंग? जानें क्‍या बहुत बढ़ने वाले हैं सामान के दाम

Amazon Shopping: अमेजन अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाला है। 31 मई से अमेजन पर कई प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने सेलर्स और कमीशन चार्ज बढ़ा दिए हैं।

amazon sale

Amazon Shopping: वर्तमान समय में लोग धड़ल्ले से ऑनलाइन शॉपिंग को अडॉप्ट कर रहे हैं। बाहर जाने की झंझट को छोड़ मोबाइल निकाल कर बस ऑर्डर करना है। इसमें प्रोडक्ट्स के सेलेक्शन भी बहुत होते हैं। इस बीच ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने वाला है।

अमेजन पर खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है। इस प्लेटफॉर्म से खरीदारी करने के लिए जेबें थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है। अमेजन ने सेलर्स फीस और कमीशन चार्ज को बढ़ा दिया है, इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। सेलर्स चार्ज बढ़ने से सामानों की कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी। जिससे लोगों को अधिक पैसा देना होगा।

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने ये चार्ज इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक से लेकर कई सामानों पर बढ़ा दिए हैं। इससे ये होगा कि चार्जेज बढ़ने से सामान के दामों में वृद्धि हो जाएगी। बढ़े हुए ये चार्जेज 31 मई से लागू हो जाएंगे। इसलिए ग्राहकों से अपील है कि अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो 31 मई से पहले कर लें। इसके बाद उसी सामान के लिए अतिरिक्त चार्जेज देने होंगे।

अमेजन ने कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किराने का सामान और दवाइयों समेत कई सामानों पर सेलर्स चार्ज और कमीशन चार्ज बढ़ा दिए हैं। जिससे लोगों को अब ज्यादा पैसा चुकाना होगा। 500 रुपये या उससे कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर सेलर्स चार्ज बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, 500 रुपये से अधिक कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर इसे 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

Recommended Video

      Wrestlers Protest: Jantar Mantar पर पहलवानों और Delhi Police के बीच हाथापाई | वनइंडिया हिंदी

      ये चार्ज सीधा-सीधा ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। इन प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए अब उन्हें पहले से अधिक पैसा देना होगा। क्योंकि ये चार्जेज ग्राहकों की जेब पर बोझ बनेगा।

      यह भी पढ़ें- Amazon Layoffs: अमेजन में बड़ी छंटनी, कर्मचारियों को तत्काल बुलाया मुख्यालय, पहुंचे तो 18000 को निकाला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+