क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Amazon Layoffs: अमेजन में बड़ी छंटनी, कर्मचारियों को तत्काल बुलाया मुख्यालय, पहुंचे तो 18000 को निकाला

अमेजन में कार्य कर रहे दूर दराज क्षेत्रों के कर्मचारियों को तत्काल कंपनी के मुख्यालय बुलाया। कार्यालय में एक मीटिंग के दौरान उन्हें छंटनी की जानकारी दी गई।

Google Oneindia News

Amazon Layoffs

Amazon Layoffs: अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में कंपनी में बड़ी छंटनी की घोषणा की थी। अमेजन की ओर से कंपनी में मौजूदा वर्कफोर्स का 1 प्रतिशत कम करने की बात कही गई थी। हालांकि कंपनी ने छंटना की निश्चित समय नहीं बताया था। अमेजन में रिमोट लोकेशन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के ई- मेल के जरिए कंपनी के मुख्य कार्यालय बुलाया गया। जहां पहुंचने पर उन्हें छंटनी की जानकारी हुई।

18000 कर्मचारियों की छंटनी

18000 कर्मचारियों की छंटनी

जनवरी की शुरुआत में अमेजन (Amazon) ने वैश्विक स्तर पर अपनी छंटनी की पुष्टि कर दी थी। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने 18000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी। अमेजन की इस छंटनी को कंपनी के कुल कार्यबल के एक प्रतिशत तक सीमित रखा गया।

हजारों भारतीय कर्मचारी प्रभावित

हजारों भारतीय कर्मचारी प्रभावित

छंटनी ने पहले अमेजन ने कर्मचारियों के एक ई-मेल भेजा। अमेजन इंडिया कर्मचारियों के अनुसार, उन्हें ये ई- मेल उनके वरिष्ठ प्रबंधकों ने भेजे थे। जिसमें उन्हें अगले दिन कंपनी के मुख्य कार्यालय पहुंचने को गया।अमेजन में इस छंटनी से हजारों भारतीय कर्मचारी भी प्रभावित हुए हैं।

ई-मेल में एजेंडे का जिक्र नहीं

ई-मेल में एजेंडे का जिक्र नहीं

अमेजन के कर्मचारियों की कंपनी की एक अमह बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले कर्मचारियों की छंटनी को लेकर पूरी जानकारी नहीं थी। बताया गया कि ई- मेल में बैठक के एजेंडे का जिक्र नहीं किया गया था।

इन कर्मचारियों की छंटनी

इन कर्मचारियों की छंटनी

अमेजन की ओर निकाले गए कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो पहले से ही कोई दूसरी नौकरी कर रहे हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि भारत में कुछ वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारियों के साथ कई SD-1 और SD-2 स्तर की छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

फ्लाइट से पहुंचे कई कर्मचारी

फ्लाइट से पहुंचे कई कर्मचारी

अमेजन के कई कर्मचारी ऐसे थे जो घर से काम कर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों को अगले दिन इन-पर्सन मीटिंग में भाग लेने के लिए फ्लाइट से आने को कहा गया। ई- मेल में अमेजन ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी उनकी फ्लाइट का टिकट और होटल में ठहरने के खर्च का भुगतान करेगी। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक और एचआर विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। मीटिंग के दौरान ही कर्मचारियों को उनकी छंटनी का पता चला।

Recommended Video

Ramcharitmanas पर Sawami Prasad Maurya का विवादित बयान, सपा ने साधी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी

घरों के ऊपर मंडराई विशालकाय संरचना, लोगों ने कहा- आ गए Aliens, दिल थामकर देखें Videoघरों के ऊपर मंडराई विशालकाय संरचना, लोगों ने कहा- आ गए Aliens, दिल थामकर देखें Video

Comments
English summary
Amazon Layoffs 18000 employees working remote locations fired from company
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X