DLF प्रमोटर केपी सिंह ने बेचे एक हजार करोड़ के शेयर, 91 साल की उम्र में कितनी संपत्ति के मालिक?
भारतीय बाजार में खलबली मची हुई है। देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ (DLF) के पूर्व चेयरमैन कुशल पाल सिंह ने कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी। इसके बदले उनको 730.87 करोड़ रुपये मिले हैं। आइए जानते हैं कि वो कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं-
कुशल पाल सिंह का जन्म 15 नवंबर 1931 को यूपी के बुलंदशहर में हुआ था। उनके पिता जाने माने वकील थे। उन्होंने मेरठ के एक कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद यूके में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। फिर वो ब्रिटिश अधिकारी सेवा चयन बोर्ड द्वारा भारतीय सेना में चुने गए।

इसके बाद 1969 में उन्होंने अमेरिकन यूनिवर्सल इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ काम किया। 1979 में डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड के साथ विलय के तुरंत बाद, उन्होंने प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। उनकी कंपनी डीएलएफ ने दिल्ली-एनसीआर में कई बड़ी इमारतें बनाईं।
कितनी है संपत्ति?
मई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक केपी सिंह की अनुमानित संपत्ति 10 बिलियन यूएस डॉलर थी, लेकिन अब जो सौदा हुआ है, उससे उनकी संपत्ति में 731 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
ये है ताजा सौदे की डिटेल
कुशल पाल सिंह और डीएलएफ (DLF) की दो प्रमोटर एंटिटीज (मल्लिका हाउसिंग कंपनी और बेवर्ली बिल्डर्स) ने मंगलवार को ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए रियल एस्टेट फर्म में अपने 1087 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। बीएसई पर थोक सौदे के आंकड़ों के मुताबिक सिंह ने स्टॉक एक्सचेंज पर 504.21 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 1,44,95,360 शेयर बेचे, ये कुल मिलाकर 731 करोड़ रुपये के थे।
सिंह की दो बेटियां-पिया सिंह और रेणुका तलवार- मल्लिका हाउसिंग की प्रमुख शेयरधारकों में से हैं, जबकि उनके पिता बेवर्ली बिल्डर्स में मुख्य शेयरधारक हैं। मल्लिका हाउसिंग कंपनी ने 60 लाख शेयर बेचे और बेवर्ली बिल्डर्स ने 10.99 लाख से अधिक शेयरों का निपटारा किया। इससे संयुक्त सौदे का मूल्य 1,086.98 करोड़ रुपये हो गया।












Click it and Unblock the Notifications