बॉस हो तो ऐसा...दिवाली पर कर्मचारियों को दी 10 दिन की छुट्टी, कहा-बहुत हुआ काम, परिवार के साथ मनाओ खुशियां

Diwali Holiday. नौकरीपेशा लोगों के लिए चाहे होली हो या दिवाली, ऑफिस के काम से फुर्सत नहीं मिलती है। अगर त्योहारों के समय छुट्टी मांगने का सोचते भी है तो बॉस का जवाब पहले से पता होता है। फेस्टिव सीजन में जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, वहां नौकरीपेशा लोग खासकर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग अपने टागरेट को पूरा करने की रेस में दौड़ने में लगे होते हैं। कुल मिलाकर यूं कहें कि प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए त्योहार भी काम के बोझ के साथ ही आता है, लेकिन आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उससे पढ़ने के बाद आपको थोड़ी जलन होंगी, कि आखिर आप उस कंपनी में क्यों नहीं है।

 बॉस ने बिना मांग कर्मचारियों को दी 10 दिनों की छुट्टी

बॉस ने बिना मांग कर्मचारियों को दी 10 दिनों की छुट्टी

फेस्टिव सीजन में वीवर्क (WeWork) की चीफ पीपल एंड कल्चर ऑफिसर प्रीति शेट्टी ने अपने कर्मचारियों की दिवाली को और खुशनुमा बना दिया है। कंपनी ने अपने भारतीय कर्मचारियो के लिए पूरे दिवाली पर पूरे 10 दिन की छुट्टियां दी है। जी हां आप विश्वास नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन ये सच है। वीवर्क कंपनी ने अपने बारतीय कर्मचारियों को दिवाली पर 10 दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि इस बार दिवाली के मौके पर काम को स्विच ऑफ कर अपने दोस्तों और परिवार के साथ खुशियां मनाओ।

काम से ब्रेक है जरूरी

काम से ब्रेक है जरूरी

वीवर्क चीफ पीपल एंड कल्चर ऑफिसर प्रीति शेट्टी ने दिवाली पर अपने भारतीय कर्मचारियों को 10 दिन की छुट्टी दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की बदौलत कंपनी एक ब्रांड के तौर पर स्थापित हुई है। हमारी भी जिम्मेदारियों हैं कि हम अपने कर्मचारियों का ध्यान रखें। दिवाली के मौके पर 10 दिनों की छुट्टी हमारे इंप्लॉय के लिए वर्क लाइफ को रीसेट करने का मौका देगी। जिसका असर उनकी कार्यकुशलता पर पड़ता है और जिसका लाभ कंपनी की उत्पादकता को मिलता है।

 दिवाली पर अनोखा तोहफा

दिवाली पर अनोखा तोहफा

न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस स्पेस प्रोवाइडर कंपनी वीवर्क (WeWork) ने दिवाली के मौके पर अपने भारतीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उन्हें बड़ा ब्रेक दिया है। कंपनी ने कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और वेल-बीइंग को प्राथमिकता देते हुए उन्हें 10 दिनों का फेस्टिव लीव दिया है। कंपनी का कहना है कि ये फैसला न केवल फेस्टिवल को उत्साह के साथ मनाने के लिए लिया गया है बल्कि इससे काम में लचीलापन आने के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी आती है। इंप्लाई इस छुट्टी के दौरान ऑफिस के काम से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेकर अपनी फैमिली के साथ त्योहार को मना सकेंगे।

इन कंपनियों ने दिया भी मौका

इन कंपनियों ने दिया भी मौका

कंपनी वी-वर्क का कहना है कि उनके लिए Employee First की पॉलिसी सबसे महत्वपूर्ण है। कंपनी के कहा कि हमें ब्रांड बनाने में कर्मचारियों की लगन और मेहनत है और ये 10-दिनों का दिवाली ब्रेक उनके लिए एक तरह का थैक्यूं है। आपको बता दें कि वीवर्क के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो( Meesho) ने अपने कर्मचारियों के लिए 11 दिनों का रीसेट एंड रिचार्ज ब्रेक की घोषणा की है।

Gold Rate on Karwa Chauth: करवाचौथ पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी भी तेजी पर सवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+