Gold Rate on Karwa Chauth: करवाचौथ पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी भी तेजी पर सवार

Gold Rate on Karwa Chauth: करवाचौथ पर बढ़ी सोने की चमक, चांदी भी तेजी पर हुआ सवार

Gold Rate on Karwa Chauth. करवाचौथ पर अगर आप भी अपनी पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। हालांकि इस तेजी के बावजूद भी सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 5 हजार सस्ता बिक रहा है। सोने की खरीदारी से पहले आज की कीमत के बारे में जानना जरूरी है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार और भारतीय वायदा बाजार में 13 अक्‍टूबर को सोने की कीमत 50774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 56750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 Gold Price on Karwa Chauth: Gold-Silver rate Slightly Increase but still 5000 cheaper from its highest level
करवाचौथ पर सोने की कीमत

भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। MCX पर सोने की कीमत 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 50916 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 57348 रुपए पर पहुंच गया। जहां वायदा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई तो वहीं अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,669.0.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 18.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने -चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50774 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46509 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29703 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 56750 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+