Divis Lab Share: देश की अग्रणी फार्मा कंपनी के शेयर में तेजी, ICICI डायरेक्ट ने दी खरीद की सलाह
Divis Lab Share: डिवि लैब के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में 45 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। आज बाजार खुलने के बाद शेयर 3535 अंक पर खुला, जिसके बाद इसमे लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दोपहर 12.10 बजे तक यह 3587 के शीर्ष पर पहुंच चुका है।
आईसीआईसीआई डायरेक्टर की ओर से इस शेयर में आज खरीद की कॉल दी गई है। इसका टार्गेट प्राइस 3576 दिया गया है, जोकि पहले शेयर हासिल कर चुका है। ऐसे में इस शेयर में नई पोजीशन इंट्रा डे के लिए बनाई जा सकती है और इसे प्रॉफिट बुक किया जा सकता है। आईसीआईसीआई की ओर से स्टॉप लॉस 3514 दिया गया है।

बता दें कि डिवीज लैब की स्थापना 1990 में हुई थी, यह एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसका कुल 94817.41 करोड़ रुपए का मार्केट है। यह मुख्य रूप से फार्मा सेक्टर की कंपनी है। यह मुख्य रूप से फार्मा के उत्पाद बनाती है, स्क्रैप, एक्सपोर्ट और कॉन्ट्रैट भी करती है।
वित्त वर्ष के आखिरी क्वार्टर की बात करें तो कंपनी ने कुल 2016 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है, जोकि तकरीबन 10.70 फीसदी है। कंपनी की कुल आय 1821.93 करोड़ रुपए हुई है हालांकि यह पिछळे साल की तुलना में इस तिमाही में 21.55 फीसदी कम है। कंपनी की ओर से नेट प्रॉफिट टैक्स के बाद 320.97 करोड़ रुपए आखिरी क्वार्टर में आए हैं।
कंपनी के टॉप मैनेटमेंट की बात करें तो इसमे डॉक्टर रमेश बीवी निम्मगड़ा, डॉक्टर एस गणपति, प्रोफेसर सुनैना सिंह, रंगा राव, डॉक्टर सुरेशऱ कुमार, केवीवीके शेषवंतरम, एनवी रमण, मधुसूदन राय डिवी, नीलिमा प्रसाद डिवी, आदि हैं। कंपनी के कुल 27 करोड़ शेयर हैं।
कंपनी में प्रमोटर्स की होल्डिंग की बात करें तो यह 51.94 फीसदी है। यह आंकड़ा 31 मार्च 2023 का है। वहीं कंपनी में विदेशी निवेशकों के पास 14.67 फीसदी शेयर हैं, जबकि घरेलू निवेशकों के पास 20.89 फीसदी शेयर हैं।












Click it and Unblock the Notifications