34615 करोड़ का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, बधावन बंधुओं के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, बधावन बंधुओं के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DHFL के कपिल वधावन और धीरज वधावन के खिलाप मामला दर्ज कर लिया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई में 17 बैंकों के समूह के साथ कथित तौर पर 34615 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने कपिल वधावन और धीरज वधावन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 DHFL Case: CBI Booked Kapil and Dheeraj Wadhawan for 34615-crore bank fraud case

अब तक के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने डीएचएफएल के मुबंई स्थित 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के वधावन बंधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने कंपनी के चेयरमैन और एमडी कपिल वधावन, डायरेक्टर धीरज वधावन पर 34615 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश में शामिल होने का केस दर्ज कर उनपर शिकंजा कसा है। सीबीआई ने 50 से अधिक अधिकारियों की एक टीम गठित कर इस मामले की जांच शुरू की है। एजेंसी द्वारा जांच की जाने वाली ये सबसे बड़ी बैंकिंग फ्रॉड का मामला है।

गौरतलब है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूहों ने शिकायत दर्ज करवाई कि कंपनी ने 2010 और 2018 के बीच विभिन्न व्यवस्थाओं के तहत कंसोर्टियम से 42,871 करोड़ रुपए का लोन लिया है, लेकिन मई 2019 से पेमेंट में चूक करना शुरू कर दिया। समय समय पर एनपीए घोषित किया, लेकिन जब जनवरी 2019 में डीएचएफएल जांच की चपेट में आया, तब ये मामला हाईलाइट हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+