SpiceJet के लिए हैप्पी दिवाली, डीजीसीए ने हटाई पाबंदी, 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ भर सकेगी उड़ान
SpiceJet के लिए हैप्पी दिवाली, डीजीसीए ने हटाई पाबंदी, 30 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ भर सकेगी उड़ान
SpiceJet के लिए दिवाली खुशियों भरी है। एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइंस पर लगाई पाबंदियों को हटा दिया है। एविएशन रेगुलेटर ने एयरलाइंस की उड़ानों पर लगाए गए 50 फीसदी प्रतिबंधों को हटा लिया है। इस पाबंदी के हटने के बाद 30 अक्टूबर से स्पाइसजेट एयरलाइंस पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकेगी।

इस राहत भरी खबर के स्पाइसजेट अब अपनी पूरी कैपिसिटी के साथ उड़ानों का संचालन कर सकता है। दरअसल स्पाइसजेट के विमानों में लगातार आ रही खामियों के बाद डीजीसीए ने एयरलाइंस को आधी क्षमता के साथ विमानों के संचालन का निर्देश दिया है। जुलाई महीने में डीजीसीए ने कंपनी को 8 हफ्तों तक केवल 50 फीसदी उड़ानों के साथ संचालन का आदेश दिया, हालांकि बाद में इसे सितंबर महीने तक के लिए और बढ़ा दिया गया था। अब एविएशन रेगुलेटर ने इस प्रतिबंध को हटा लिया है। आपको बता दें कि हाल ही में स्पाइसजेट ने अपने पायलटों की सैलरी में बढ़ोतरी का आदेश दिया है।
DGCA ने 30 अक्टूबर से शुरू हो रहे विंटर सेशन के लिए शिड्यूल जारी किया है, जिसमें 21941 विमानों का संचालन होगा। विंटर सेशन 30 अक्टूबर, 2022 से 25 मार्च, 2023 तक जारी रहेगा। विंटर उड़ानों में से सबसे ज्यादा उड़ानें इंडिगो को मिली है। इंडिगो को सबसे अधिक 10085 उड़ाने और स्पाइसजेट को 3193 उड़ाने, एयर इंडिया की 1990 उड़ान, विस्तारा की 1941 और एयर एशिया की 1462 उड़ानें संचालित होगी।












Click it and Unblock the Notifications