देना बैंक दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन, भारतीय स्टेट बैंक को पछाड़ते हुए सिर्फ 8.25 फीसदी ले रहा ब्याज
नई दिल्ली। यूं तो भारतीय स्टेट बैंक सबसे सस्ता होम लोन देने के लिए सभी की पहली पसंद होता है, लेकिन एक छोटा सा बैंक देश के इस सबसे बड़े बैंक से भी सस्ता होम लोन दे रहा है। इस बैंक का नाम है देना बैंक, जो सिर्फ 8.25 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। यह दर देश के अन्य सभी बैंकों से कम है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के होम लोन की दर भी 8.30 फीसदी है। अभी तक SBI का होम लोन ही सबसे सस्ता था, लेकिन अब देना बैंक का होम लोन सबसे सस्ता है। देना बैंक का यह ऑफर रिटेल लोन कार्निवल का हिस्सा है जो शुरू हो चुका है और साल के अंत तक जारी रहेगा।

क्या है 'देना रिटेल लोन कार्निवल'
‘देना रिटेल लोन कार्निवल' के तहत अगर आप 16 नवंबर 2017 से 31 दिसंबर 2017 तक होम लोन लेते हैं तो आपको होम लोन 8.25 फीसदी से लेकर 9.0 फीसदी तक पर ब्याज पर दिया जाएगा। इसके तहत 75 लाख रुपए तक के कर्ज पर 8.25 फीसदी ब्याज लगेगा और कार लोन पर 9 फीसदी सालाना ब्याज दर पर मिलेगा।

नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस
इस अवधि में लोन लेने वालों पर कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी। इस होम लोन की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी देना बैंक की शाखा में जाना होगा, जहां से आपको इससे संबंधित जानकारियां मिलेंगी।

ध्यान रखें ये बात
होम लोन की ईएमआई बनवाते समय यह बात ध्यान रखें कि वह आपकी कुल आय का 40-45 फीसदी ही हो। अगर ईएमआई इससे अधिक होती है तो आपके घर के अन्य खर्चे प्रभावित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications