Home Loan की घट रही है मांग, ये हैं इसके बड़े कारण
नई दिल्ली। रीयल एस्टेट सेक्टर में इस समय होम लोन (home loan) की ग्रोथ तेजी से गिरती जा रही है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा पिछले चार साल के मासिक डेटा को देखें तो ग्रोथ रेट में सितंबर से लगातार एक गिरावट देखने को मिल रही है। जुलाई की 10.5 फीसदी ग्रोथ रेट साल दर साल के आधार पर अगस्त 2012 के बाद सबसे कम ग्रोथ रेट है।

ये हैं इसके बड़े कारण
होम लोन की मांग में कटौती का बड़ा कारण नोटबंदी भी रहा है। इतना ही नहीं, रीयल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट को लागू करने में स्पष्टता का न होना भी होम लोन में गिरावट के लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। वहीं दूसरी ओर, अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट के तहत भी होम लोन को तेजी नहीं मिल पा रही है, क्योंकि यह कम पैसों (20 लाख से कम) के लोन हैं।
विशेषज्ञों ने बड़े होम लोन की मांग में कमी का एक कारण आईटी और फाइनेंस सेक्टर में नौकरी की अनिश्चितता भी है। वहीं दूसरी ओर, मध्यम आकार की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में पिछल 12-18 महीनों में ग्रोथ में तेजी देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications